होटल-रेस्त्रां में अग्नि सुरक्षा पर एलडीए सख्त

शहरभर में चला विशेष जांच अभियान भवनों के स्वीकृत मानचित्र, फायर एनओसी तथा मौके पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया *लखनऊ*। राजधानी में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हाल ही में दिल्ली के एक होटल में आग लगने की दर्दनाक घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित होटलों और रेस्त्रां में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान भवनों के स्वीकृत मानचित्र, फायर एनओसी तथा मौके पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष

Read More

बिजली चोरी पर कसा शिकंजा

एमवीवीएनएल की सघन कार्रवाई से मचा हड़कंप  मध्य क्षेत्र में विभाग द्वारा जुलूस मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश *लखनऊ*। प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के निर्देश पर शनिवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीमों ने कई इलाकों में सघन चेकिंग कर बिजली चोरी में लिप्त उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि बड़े बकायेदारों पर भी विद्युत विच्छेदन और प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। अमौसी, गोमती नगर,

Read More

बड़े इमामबाड़े और ट्रस्ट की संपत्तियों का जायज़ा लेने पहुंचे मौलाना कल्बे जव्वाद

कई और उलेमा का मिला साथ इमामबाड़े में आने वाले पर्यटक धार्मिक इमारतों की पवित्रता का सम्मान करते नज़र नहीं आते:मौलाना जव्वाद ईद-ए-गदीर के मौके पर ट्रस्ट के अधीन सभी इमारतों में रोशनी और सजावट की व्यवस्था की जाए: मौलाना सैफ अब्बास *लखनऊ*।इबादतगाहों की बेअदबी, उनकी पवित्रता के उल्लंघन और इमामबाड़ों में होने वाली अधार्मिक गतिविधियों के खिलाफ आज उलमा-ए-किराम मौलाना कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व में बड़े इमामबाड़े का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट ने हमारी इबादतगाहों की पवित्रता बनाए रखने के लिए जो वादा किया था, उस पर

Read More

लखनऊ विकास प्राधिकरण ज़ोन-1 में उपाध्यक्ष के निर्देशों की उड़ रही धज्जियाँ?

लोनापुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कथित रूप से अनाधिकृत व्यावसायिक रो-हाउस निर्माण कार्य तेजी से जारी लखनऊ।(*सय्यद जावेद हुसैन*)पुलिस चौकी एसटीपी, थाना बीबीडी क्षेत्र के सामने स्थित गोमती विहार कॉलोनी, लोनापुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कथित रूप से अनाधिकृत व्यावसायिक रो-हाउस निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में बिना वैध स्वीकृति एवं मानचित्र के व्यावसायिक उपयोग के उद्देश्य से रो-हाउस विकसित किए जा रहे हैं, जबकि लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि किसी भी स्थिति में अवैध प्लाटिंग, रो-हाउस एवं अनाधिकृत कॉलोनियों का निर्माण नहीं होने

Read More

विकास प्राधिकरण के ज़ोन 2 अंतर्गत थाना पीजीआई क्षेत्र का मामला

मानचित्रों के विपरीत बड़े पैमाने पर होटल और लॉज निर्माण का मामला चर्चा में लखनऊ।( *सय्यद जावेद हुसैन*)लखनऊविकास प्राधिकरण के ज़ोन 2 अंतर्गत थाना पीजीआई क्षेत्र के हैबत मऊ मवैया स्थित सरस्वती पुरम कॉलोनी में कथित रूप से स्वीकृत मानचित्रों के विपरीत बड़े पैमाने पर होटल और लॉज निर्माण का मामला चर्चा में है। क्षेत्र में खड़े बहुमंज़िला निर्माणों को देखकर प्रथम दृष्टया पार्किंग, सेटबैक और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का अभाव दिखाई देता है। तस्वीर में स्पष्ट रूप से एक के बाद एक होटलनुमा इमारतों की श्रृंखला दिखाई दे रही है, जबकि सड़क की चौड़ाई और वाहनों के आवागमन

Read More

गर्मी में बिजली व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती

मध्यांचल में बिजली चोरों पर शिकंजा, पीक आवर्स में चला विशेष अभियान अमौसी, लखनऊ मध्य, गोमती नगर और जानकीपुरम क्षेत्रों में कार्रवाई लखनऊ मध्य क्षेत्र में चोरी पकड़ने के साथ शिकायतों का त्वरित निस्तारण कई जगह चोरी पकड़ी गई, व्यवस्था सुधार के लिए युद्धस्तर पर काम मुख्य अभियंता ने किया बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े तक निकलने वाले शाही जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने बिजली चोरी रोकने, लाइन लॉस कम करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए

Read More

बिजली व्यवस्था पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा सख्त

हर हाल में जनता को मिले निर्बाध बिजली संविदाकर्मियों को नहीं हटाया जाएगा शिकायतों पर होगी कड़ी कार्रवाई लखनऊ। प्रदेश में आंधी-तूफान के बाद उत्पन्न हुई विद्युत समस्याओं को लेकर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। लखनऊ के संगम सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के हर क्षेत्र में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की विद्युत बाधा होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए। बैठक में मंत्री ने सभी विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) के कार्यों की डिस्कॉमवार समीक्षा

Read More

मस्कट से लखनऊ आने वाली फ्लाइट से लखनऊ आया यात्री गिरफ्तार

बैग से 13 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद *लखनऊ*। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआई) लखनऊ पर एयर कस्टम्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के कब्जे से करीब 13 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मादक पदार्थ (हाइड्रोपोनिक गांजा/मारिजुआना) बरामद की है। एयर कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार मस्कट से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या WY-265 के एक चेक-इन बैग की एक्स-रे स्कैनिंग और गहन जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री मिलने पर कार्रवाई की गई। जांच में संबंधित यात्री की पहचान कर उसे ट्रैक किया गया तथा उसके सामान की तलाशी ली गई।   तलाशी के दौरान

Read More

बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई

बेहतर सेवाओं के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा विद्युत विभाग : अधिकारी” लखनऊ, 1 जून। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान तेज कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने, राजस्व वसूली बढ़ाने और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार अमौसी क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 83 विद्युत संयोजनों की जांच की गई,

Read More

लखनऊ विकास प्राधिकरण

आशियाना सेक्टर-I में आवासीय क्षेत्र के व्यावसायिक उपयोग पर विवाद निर्माण कार्य पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*) उत्तर प्रदेश की राजधानी *लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-I में रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के गेट नंबर-2 के निकट एक बहुमंजिला निर्माण कार्य* को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराज़गी और चिंता का माहौल व्याप्त है।   क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शुद्ध आवासीय क्षेत्र में नियमों के विपरीत बड़े स्तर पर कॉमर्शियल निर्माण कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में क्षेत्र की शांति, यातायात व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माणाधीन

Read More

Scroll Up