श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद *लखनऊ*। 13 जून 2026। राजधानी लखनऊ में बड़ा मंगल के पावन अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सेक्टर-25, इंदिरा नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA25IN), भारत विकास परिषद एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-25, इंदिरा नगर स्थित गेट नं. 1 पर आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पार्षद श्री भगवानाथ शुक्ला द्वारा भगवान श्री हनुमान जी के
