एलडीए और नगर निगम आमने-सामने *लखनऊ*।(*संवाददाता सय्यद जावेद हुसैन*) राजधानी के लालबाग स्थित भोपाल हाउस परिसर में बनी महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका को पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के नाम पर तोड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा महर्षि सुपंच सुदर्शन वाटिका को नए स्वरूप में विकसित करने की योजना के तहत पुराने पार्क के हिस्सों को हटाने और तोड़फोड़ का
Day: June 13, 2026
बिजली चोरी पर सख्ती
झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंचा विभाग का अभियान अवैध कनेक्शनों में मचा हड़कंप लखनऊ। राजधानी में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने अब झुग्गी-झोपड़ियों में हो रही बिजली चोरी के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। मध्य क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विभागीय टीमों को देखकर अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर लोग आनन-फानन में अपने अनाधिकृत तार और केबल हटाते नजर आए। विद्युत विभाग के अनुसार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग
विश्व रक्तदान दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
*लोगों को किया गया रक्तदान के लिए प्रेरित* *लखनऊ*। 13 जून(*फहीम खान*) विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 50 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय चंदर नगर, आलमबाग में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह के नेतृत्व में तथा अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। रैली का शुभारंभ चिकित्सालय परिसर से किया गया, जिसमें चिकित्सालय के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पैदल मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने रक्तदान के महत्व से संबंधित
