सातवें बड़े मंगल पर आस्था का महापर्व

चन्द्रा मॉडर्न बिल्डर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

*लखनऊ*। ज्येष्ठ माह के पावन सातवें बड़े मंगल के अवसर पर चन्द्रा मॉडर्न बिल्डर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बजरंग बली हनुमान जी की असीम कृपा एवं भक्तों की सेवा भावना को समर्पित एक विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भंडारे में भक्तों के लिए पूड़ी, सब्जी, छोला, चावल, बूंदी, शरबत एवं शीतल जल सहित विभिन्न प्रसादों की विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में जय श्री राम एवं जय बजरंग बली के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

चन्द्रा बिल्डर्स समूह के निदेशक आलोक चन्द्रा एवं आशीष चन्द्रा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस दौरान एडवोकेट यशवन्त कुमार, ए.के. सिंह, प्राची सक्सेना, महेश यादव, आशुतोष सिंह, रजनीश सिंह, रुचि श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, त्रिभुवन दत्त त्रिवेदी, आकाश सिंह, आनंद मिश्रा, लक्ष्मी कांत मिश्र एवं राकेश सहित अनेक सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

आयोजकों ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण एवं मानवता का संदेश देता है। इसी भावना के साथ चन्द्रा बिल्डर्स प्रत्येक वर्ष सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहा है। भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा और सद्भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

जय बजरंग बली के जयघोष और भक्तों की अपार श्रद्धा के बीच सम्पन्न हुआ यह विशाल भंडारा सामाजिक एकता, सेवा भावना और धार्मिक आस्था का अनुपम संगम बन गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up