शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जलकल विभाग का निरीक्षण अभियान लखनऊ: शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलकल विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के निर्देशन में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें कई प्रमुख क्षेत्रों में जल आपूर्ति की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अभियान के तहत जलकल विभाग की टीम ने मीराबाई जोनल पंपिंग स्टेशन, लालकुआं चौराहा, सेठ रामजस रोड, सेठ रामजस लेन और नरही क्षेत्र में पानी के सैंपल एकत्र किए। साथ ही, जयप्रकाश नगर चौराहा, ऋषि
Category: शहर
लखनऊ में नगर निगम वार्डों का निरीक्षण
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार सुबह नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। निरीक्षण का उद्देश्य शहर में साफ-सफाई, जलनिकासी, सड़कों की मरम्मत तथा पार्कों की वर्तमान स्थिति का वस्तुनिष्ठ आकलन करना था। निरीक्षण का यह दौरा शनिवार सुबह जोन-1 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड (अमीनाबाद घंटाघर के पास) से प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात जोन-3 के डालीगंज निरालानगर, अयोध्यादास सेकेंड, फैजुल्लागंज सेकेंड
नगर निगम लखनऊ में 26 जून को होगा सदन का विशेष अधिवेशन
कार्यकारणी समिति के 6 नए सदस्य होंगे मनोनीत लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में कार्यकारणी समिति के सेवानिवृत्त हो चुके 6 सदस्यों की रिक्तियों को भरने हेतु सदन का एक विशेष अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह अधिवेशन दिनांक 26 जून 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोक नाथ सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इस विशेष अधिवेशन का उद्देश्य कार्यकारणी समिति में रिक्त पदों को भरना है, जिसके तहत 6 नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।
जलकल विभाग ने ज़ोनवार अधिकारियों की सूची जारी की
अब समस्याओं का होगा त्वरित समाधान नागरिक सीधे ज़ोनल प्रभारी से कर सकेंगे जलापूर्ति और सीवर संबंधी शिकायतों की जानकारी लखनऊ: गर्मियों में जलापूर्ति और सीवर संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ ने व्यापक तैयारी कर ली है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा स्वच्छ, क्लोरीनेटेड जल की आपूर्ति और सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की पेयजल या सीवर समस्या की स्थिति में नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग
सरकारी ज़मीन पर से हटाया गया अतिक्रमण
लखनऊ के कई गाँवों में कार्रवाई लखनऊ: लखनऊ मंडल की मंडलायुक्त महोदया और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह द्वारा बनाई गई टीम ने ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ, अमौसी, सरोजनीनगर और बेहसा गाँव में अभियान चलाया। इसमें अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी ज़मीन को खाली कराया गया और सुरक्षित करने के लिए पिलर और तारबंदी भी कराई गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम के नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने
नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में चला अभियान
सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की जमीन कराई गई मुक्त लखनऊ: लखनऊ मंडल की मंडलायुक्त महोदया और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान नगर निगम की अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा गठित टीम के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई ग्राम कल्ली पश्चिम, तहसील सरोजनी नगर, ज़िला लखनऊ में की गई। यहां दो गाटा संख्याएं — 1820 (0.126 हेक्टेयर, खाद का गड्ढा) और 1792 ख (0.025
बरसात में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए जलकल विभाग की तैयारियां तेज
पूर्व मानसून तैयारियों को लेकर जीएम जलकल का व्यापक निरीक्षण, सीवर सफाई कार्य में आई तेजी लखनऊ: बरसात से पहले शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए जलकल विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) श्री कुलदीप सिंह ने जोन-3 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सीवर सफाई कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण अभियान में स्वेज इंडिया के डायरेक्टर श्री राजेश मटपाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत पुरनिया क्रॉसिंग से की गई, जहां महालक्ष्मी स्वीट्स से लेकर अलीगंज सेक्टर-एच तक सीवर लाइन की मशीन द्वारा
जलकल महाप्रबंधक का निरीक्षण
शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करने और सीवर की समस्याओं को दूर करने के सख़्त आदेश लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और स्वेज इंडिया से मांगा स्पष्टीकरण लखनऊ। भीषण गर्मी और ग्रीष्मकालीन जल संकट की संभावना को देखते हुए जलकल विभाग द्वारा शहरभर में स्वच्छ और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह ने बुधवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलकल विभाग में आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली), कंट्रोल रूम और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह
सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
लखनऊ नगर निगम ने चलाया सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान कई इलाकों में हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां लखनऊ। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के निर्देशन व नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेशानुसार नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान में अवैध रूप से सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जोन-6 में अतिक्रमण हटाओ अभियान: जोन 6 के जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव के नेतृत्व में वार्ड हुसैनाबाद एवं कन्हैया माधवपुर प्रथम वार्ड में खुले में लगाई गई मीट की दुकानों को
जोन-1 में पक्के निर्माण पर चला बुलडोजर
नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, शहर के कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई लखनऊ: लखनऊ नगर निगम द्वारा माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के निर्देश व नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेश पर बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। विभिन्न जोनों में जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन दल (296) की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे जनसुविधा व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जोन-1 में पक्के निर्माण पर चला बुलडोजर बुधवार को जोन-1 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में ट्रेज़री ऑफिस