*गौतम बुद्ध पार्क-2 में वर्ष 2021 से संचालित टेनिस अकादमी पर चला LDA का बुलडोजर*

त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के निवासियों और खेल प्रेमियों में गहरा आक्रोश *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*)राजधानी के LDA कॉलोनी क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रवर्तन टीम ने अचानक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेल सुविधा को मलबे में तब्दील कर दिया। प्राधिकरण की इस त्वरित कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के निवासियों और खेल प्रेमियों में गहरा आक्रोश है। अचानक सीलिंग के बाद सुबह पहुंचा बुलडोजर मिली जानकारी के अनुसार, LDA की एक विशेष टीम ने पहले LDA कॉलोनी इलाके में स्थित गौतम बुद्ध पार्क-2 का रुख किया। वहां पिछले 8 वर्षों

Read More

वरूण विहार व नैमिष नगर योजना एक साथ होगी लांच

3100 से अधिक आवासीय भूखण्डों के लिए खुलेगा ऑनलाइन पंजीकरण एलडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लांचिंग की रूपरेखा की तैयार  *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*)लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी वरूण विहार व नैमिष नगर योजना को एक साथ लांच करेगा। इन योजनाओं के 02-02 सेक्टरों में लगभग 3100 आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा। ये भूखण्ड 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को पारिजात सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके लांचिंग की रूपरेखा तैयार की। साथ ही दोनों योजनाओं में 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान

Read More

बिजली चोरी पर मध्यांचल विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई

कई क्षेत्रों में छापेमारी कर दर्ज कराए मुकदमे *लखनऊ*।(*संवाददाता बुलन्द आवाज़*) राजधानी में बिजली चोरी और बढ़ते लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विभिन्न जोनों में सघन चेकिंग, मॉर्निंग रेड और प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जिसमें कई स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अमौसी क्षेत्र में विभागीय टीम और विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पूर्व चिन्हित फीडरों पर मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 38 विद्युत संयोजनों की

Read More

उत्तर प्रदेश में पहली बार होगा स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव

भेड़-बकरी और सूकर पालन पर मंथन *लखनऊ*। प्रदेश में भेड़, बकरी और सूकर पालन को रोजगार और आय बढ़ाने के मजबूत साधन के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश में पहली बार दो दिवसीय “UP स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026” का आयोजन 17 और 18 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के पशुपालन विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, उद्यमी, निवेशक और प्रगतिशील पशुपालक एक मंच पर जुटेंगे और लघु पशुपालन क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। पशुपालन विभाग और डी.आर.ई.ए.एम.एस. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध

Read More

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी सर्वजन हित पार्टी

लखनऊ में हुआ विराट कार्यकर्ता सम्मेलन *लखनऊ*। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की ओर से रविवार को राजधानी के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से

Read More

समर फ्लाइट-5 में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

बच्चों, किशोरों और महिलाओं के विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध *लखनऊ*। ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित “समर फ्लाइट-5 : स्टूडेंट्स शोकेस” का भव्य आयोजन संस्कृत‍ि स्कूल ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, किशोरों और महिलाओं के विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंजता रहा। करीब 25 वर्षों से भारतीय कला एवं संस्कृति को नृत्य के माध्यम से बढ़ावा देने वाले ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो ने एक बार फिर युवा

Read More

Scroll Up