आईटी सिटी और वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

केवल मूल भू-स्वामियों को मिलेगा लैंड पूलिंग का लाभ *लखनऊ*। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की महत्वाकांक्षी आईटी सिटी और वेलनेस सिटी परियोजनाओं में जमीन की खरीद-फरोख्त पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। प्रदेश सरकार ने एलडीए के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संबंधित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम-2013 की धारा-11 लागू कर दी है। इस निर्णय के बाद अधिसूचित क्षेत्रों में बिना जिला कलेक्टर की अनुमति के किसी भी प्रकार की जमीन की खरीद, बिक्री या हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा। एलडीए के इस कदम को बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद में जुटे निवेशकों और

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

आरडब्ल्यूए के साथ एलडीए ने बनाई रणनीति* 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह बहुमंजिला सोसाइटियों में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम *लखनऊ*। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में योग सप्ताह के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। एलडीए के अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Read More

होटल-रेस्त्रां में अग्नि सुरक्षा पर एलडीए सख्त

शहरभर में चला विशेष जांच अभियान भवनों के स्वीकृत मानचित्र, फायर एनओसी तथा मौके पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया *लखनऊ*। राजधानी में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हाल ही में दिल्ली के एक होटल में आग लगने की दर्दनाक घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित होटलों और रेस्त्रां में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान भवनों के स्वीकृत मानचित्र, फायर एनओसी तथा मौके पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष

Read More

बिजली चोरी पर कसा शिकंजा

एमवीवीएनएल की सघन कार्रवाई से मचा हड़कंप  मध्य क्षेत्र में विभाग द्वारा जुलूस मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश *लखनऊ*। प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के निर्देश पर शनिवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीमों ने कई इलाकों में सघन चेकिंग कर बिजली चोरी में लिप्त उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि बड़े बकायेदारों पर भी विद्युत विच्छेदन और प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। अमौसी, गोमती नगर,

Read More

Scroll Up