समर फ्लाइट-5 में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

बच्चों, किशोरों और महिलाओं के विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

*लखनऊ*। ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित “समर फ्लाइट-5 : स्टूडेंट्स शोकेस” का भव्य आयोजन संस्कृत‍ि स्कूल ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, किशोरों और महिलाओं के विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंजता रहा।

करीब 25 वर्षों से भारतीय कला एवं संस्कृति को नृत्य के माध्यम से बढ़ावा देने वाले ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो ने एक बार फिर युवा प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड, सेमी-क्लासिकल, कंटेम्पररी, हिप-हॉप, जैज़, बैले तथा भारतीय शास्त्रीय नृत्य सहित विभिन्न शैलियों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

संस्थान के संस्थापक लक्ष्मी मेहरोत्रा और सचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में आयोजित इस शोकेस में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वेन्यू पार्टनर ला जोई प्राइमरी लर्निंग हैबिटेट एवं संस्कृत‍ि स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इन-हाउस इंस्ट्रक्टर्स अमन, ओम, भूमि और विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं गेस्ट इंस्ट्रक्टर्स सनी, आरव, आकाश, रवि, सोना, सचिन और मनीष ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। क्यूरेटेड इंस्ट्रक्टर्स शुभम और भानवी के साथ मास्टर इंस्ट्रक्टर मोहित सोलंकी ने भी कार्यक्रम को विशेष आयाम प्रदान किया।

शोकेस के दौरान प्रस्तुत “इंस्ट्रक्टर शोकेस” परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे खूब सराहा गया। आयोजन के सफल संचालन में कृष्णा मेहरोत्रा, अमृतांशी और अंशिमा ने बैकस्टेज एवं प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो की ओर से संस्कृत‍ि स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक श्रीवास्तव तथा ला जोई प्राइमरी लर्निंग हैबिटेट की डायरेक्टर आक्शी जे. मेहता का सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up