जानकीपुरम विस्तार और गुडंबा क्षेत्र में कार्रवाई अभियान में 45 अवैध दुकाने हटवाई गईं लखनऊ।(*सय्यद रिज़वान रिज़वी*) शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा गुरुवार को सघन अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जोन-3 में जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सेक्टर-2
Author: admin
मुंबई में राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम में शामिल हुईं लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल
शहरी वित्तीय सशक्तिकरण पर लखनऊ मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना लखनऊ/मुंबई (*खावर जलीस*)। मुंबई के नरिमन प्वाइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित “नेशनल कंसल्टेशन ऑन फिस्कल एम्पावरमेंट ऑफ सिटी गवर्नमेंट्स” कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सक्रिय भागीदारी की। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रजा संस्था द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के नगर निकायों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं शहरी वित्त विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में “शहरी स्थानीय निकायों के वित्तीय सशक्तिकरण रिपोर्ट 2026” प्रस्तुत की गई, जिसमें शहरों की आर्थिक मजबूती और वित्तीय आत्मनिर्भरता पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान नगर
दरगाह हज़रत अब्बास में फिसलन भरे फर्श पर फिर हादसा
पत्रकार से अभद्रता के बाद सुरक्षा और पारदर्शिता पर उठे सवाल *लखनऊ। (शेख साजिद हुसैन)* पुराने लखनऊ स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल दरगाह हज़रत अब्बास एक बार फिर अव्यवस्थाओं और सुरक्षा चूक को लेकर चर्चा में है। दरगाह परिसर में फिसलन भरे फर्श के कारण लगातार हो रहे हादसों ने ज़ायरीनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यह नई समस्या बनी हुई है और प्रशासन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल सका है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, दरगाह परिसर में शायद ही कोई
अग्रसेन पार्क में युवक की लाश मिलने से हड़कंप
CCTV में कैद संदिग्ध; हत्या की आशंका मामले की जांच तेज *लखनऊ*। बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन पार्क में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। उसके सिर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा है कि किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी
अचानक अमीरी का खेल
पुराने लखनऊ की गलियों से करोड़ों तक का सफर सवालों के घेरे में *लखनऊ*।पुराने लखनऊ के वे इलाके, जहां कभी गरीबी ने अपने पांव मजबूती से जमा रखे थे और लोग बेहद मुश्किल हालात में जिंदगी गुजारते थे, आज वहीं से अचानक करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वाले कई चेहरे सामने आ रहे हैं। यह बदलाव जितना तेज़ है, उतना ही हैरान करने वाला भी। सूत्रों के मुताबिक, इन इलाकों के कुछ लोग, जो कभी दो जून की रोटी के लिए कड़ी मेहनत करते थे, आज प्रॉपर्टी और बिल्डिंग के बड़े कारोबार में सक्रिय हैं। हैरानी की बात यह है
लखनऊ में भाजपा नेता पर फायरिंग
आरोपी हिरासत में पुरानी रंजिश या नाम को लेकर विवाद? *लखनऊ*। राजधानी के थाना बाजारखाला क्षेत्र में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब मेहंदीगंज इलाके में एक भाजपा नेता को गोली मार दी गई। घायल नेता की पहचान श्याम चेतन तिवारी (35) पुत्र सुरेश चंद्र तिवारी निवासी मेहंदीगंज के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, 09 मई 2026 की रात थाना बाजारखाला को सूचना मिली कि टिकैतराय राय तालाब के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही
नगर निगम की अहम समन्वय बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
एलडीए, पीडब्ल्यूडी, लेसा और जलकल विभाग को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश *लखनऊ*। सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में शहर के विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), लेसा और जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहर के विभिन्न जोनों में प्रस्तावित पीसीटीएस सेंटरों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने एलडीए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि
गर निगम में विकास और सफाई पर मैराथन समीक्षा
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश *लखनऊ*। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की, जबकि नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान शहर में चल रही विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अभियंत्रण विभाग, डूडा, सीएनडीएस, सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स, लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) और लायन एनवायरो सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा की शुरुआत डूडा के कार्यों से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास
LDA के नाम पर ‘कार्रवाई की दहशत’ या वसूली का खेल?
व्हाट्सएप पर अवैध निर्माण की खबरों का सच सवालों के घेरे में *लखनऊ*।(*शेख साजिद हुसैन*) शहर में निर्माण कार्यों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप ग्रुप्स पर अवैध निर्माण की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बीते कुछ समय में करीब एक दर्जन से अधिक निर्माणाधीन इमारतों को लेकर इस तरह की खबरें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया कि संबंधित बिल्डरों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। हालांकि इन खबरों का विश्लेषण करने पर एक अलग ही तस्वीर सामने आती है। अधिकांश खबरें एक या दो बार चलने के
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई चरमराई
पावर हाउसों पर फूटा जनता का गुस्सा बिजली विभाग के cc टीवी कैमरे ख़राब होना चिन्ता का विषय कैसे पता चलेगा घटना का कारण लखनऊ। (शेख साजिद हुसैन) पुराना लखनऊ हो या नया शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन अलग-अलग इलाकों से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में हाल ही में एक पावर हाउस में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जहां नाराज़ उपभोक्ताओं ने अंदर
