तम्बाकू है अभिशाप, इसका छोड़ें साथ तम्बाकू एवं इसके उत्पादों के सेवन से कैंसर सहित कई जानलेवा बीमारियाँ हो सकती है 85 से 90 फीसद मुंह का कैंसर तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों में होते हैं यह कहना है बलरामपुर अस्पताल के परामर्शदाता व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र चौधरी का लखनऊ, 30 मई 2025 तम्बाकू और उसके उत्पादों का सेवन न केवल शारीरिक रूप से नुकसान दायक होता है बल्कि पारिवारिक, आर्थिक और मानसिक रूप से भी यह प्रभावित करता है | तम्बाकू के सेवन से व्यक्ति को जान से हाथ तक धोना पड़ सकता है जिसका खामियाजा
Author: admin
नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न जोनों में अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान
शहर के कई इलाकों में चलाया गया अभियान और बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हटाए गए लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के विभिन्न जोनों में गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के निर्देश और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेश पर की गई। जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ यह अभियान शहर के कई इलाकों में चलाया गया और बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हटाए गए। जोन-3 क्षेत्र में जोनल अधिकारी श्री अमरजीत सिंह यादव के नेतृत्व में 296 प्रवर्तन दल द्वारा शिया पी०जी० कॉलेज से पक्का पुल तथा
लखनऊ जलकल विभाग को मिला बड़ा सम्मान
लखनऊ वासियों के लिए एक अच्छी ख़बर लोगों को मिलेगा और बेहतर पानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। नगर निगम के जलकल विभाग को उनके पानी साफ करने वाले दो बड़े प्लांट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईएसओ सर्टिफिकेट मिले हैं। ये सर्टिफिकेट यह दिखाते हैं कि अब शहर के लोग और भी अच्छी गुणवत्ता का पानी पी पाएंगे, वो भी पूरी सफाई और सुरक्षा के साथ। क्या है आईएसओ सर्टिफिकेट? आईएसओ यानी “इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन”। यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो बताती है कि किसी चीज का काम
नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने जोन तीन का किया निरीक्षण
स्वच्छता और अभियंत्रण व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश लखनऊ। गुरुवार को नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त सुश्री नम्रता सिंह ने जोन तीन के स्वास्थ्य विभाग और अभियंत्रण विभाग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोन के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, अभियंत्रण कार्य और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और कई स्थानों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करवाई। कूड़ा संग्रहण और सफाई व्यवस्था पर कड़े निर्देश निरीक्षण की शुरुआत भामा शाह पार्क विवेकानन्दपुरी से हुई, जहाँ कर्मचारियों को सफाई कार्य करते और नजदीकी अपार्टमेंट में
नूर बाड़ी पवार हाउस के इलाक़े की टापे वाली गली में कल रात बिजली गुल गुल होने का मामला
बिजली कर्मचारी के सामने यह भीषण गर्मी एक चुनौती समस्याओं से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं पोल पर आग लग जाने के कारण तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालू कर सके सप्लाई लखनऊ। जहां एक तरफ बिजली विभाग को निजी करण करने का मामला चल रहा है वहीं दूसरी तरफ उसका विरोध भी चल रहा है अब यह ऊंट किस करवट बैठेगा अभी कुछ कहा नहीं जासकता लेकिन उपभोक्ताओं को जो परेशानियां पेश आरही हैं उसका निस्तारण कैसे हो। बिजली गुल हो जाने पर जहां उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है वैसे
बकरीद को लेकर गोल्डन पैलेस में हुई मीटिंग, प्रशासन ने की बेहतर व्यवस्था की अपील
ईद-उल-अज़हा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है यह इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है लखनऊ। ईद-उल-अज़हा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है यह इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो बलिदान, समर्पण और भाईचारे का प्रतीक है। आने वाले ईद-उल-अज़हा (बकरीद) त्योहार के मद्देनज़र सुन्नी मजलिसे अमल की ओर से बुद्धवार को अकबरी गेट स्थित गोल्डन पैलेस में एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुन्नी मजलिसे अमल के सदर मौलाना यासिर फारुक़ी तथा पुलिस विभाग से डीसीपी पश्चिप, एडीसीपी पश्चिप, व एसीपी चौक, एसीपी बाज़ार खाला तथा थाना
एलडीएः गुड़म्बा व बी0के0टी0 में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रवर्तन टीम ने गुड़म्बा व बी0के0टी0 क्षेत्र में की कार्रवाई लखनऊ।लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रवर्तन टीम ने गुड़म्बा व बी0के0टी0 क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा 05 स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि अजय कुमार द्विवेदी, अमित द्विवेदी व अन्य द्वारा बी0के0टी0 में चंद्रिका देवी रोड पर ग्रामसभा-देवरी कला में
शहीद पथ से किसान पथ के बीच 24 मीटर चौड़ी 4-लेन सड़क पर फर्राटा भरेंगे वाहन
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश बंधे के एलाइनेंट में आ रही भूमि चिन्हित करने के लिए अर्जन व अभियंत्रण अनुभाग की संयुक्त टीम गठित सी0एस0आई0 टावर में कार्य की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को फटकार, रोस्टर चार्ट के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने को थमायी गयी अंतिम नोटिस शहीद पथ से किसान पथ के बीच वाहन सीधे फर्राटा भरेंगे। इसके लिए गोमती नदी के दायें किनारे पर बंधा व 24 मीटर चौड़ी 4-लेन सड़क बनेगी। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित इस कार्य को रफ्तार देने के
लखनऊ में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर सख्त कार्रवाई
शहर में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ नगर निगम का सख्त रवैया लखनऊ। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के स्पष्ट निर्देशन में लखनऊ नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी सख्त मुहिम को जारी रखा है। बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशानुसार जोन-5 के जोनल अधिकारी श्री नंदकिशोर के नेतृत्व में आलमबाग क्षेत्र स्थित चंदन नगर मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चंदन नगर मार्केट में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला और दुकानों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध
अतिक्रमण हटाओ अभियान: अरविंदो पार्क और खजाना चौराहे से हटाया गया अवैध कब्जा
इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और नागरिकों को अवैध कब्जों से मुक्त वातावरण प्रदान करना लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम ने बुधवार को जोन-7 और जोन-8 क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया। जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार (जोन-7) के नेतृत्व में अरविंदो पार्क के चारों ओर चाय, जूता-चप्पल विक्रेताओं और दोपहिया वाहन मिस्त्रियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 4 ठेला, 3 ठेलिया, 2 गुमटी, 2 लोहे के काउंटर हटाए गए। इसके अलावा 7 कैरेट और 1 गुमटी
