गर निगम में विकास और सफाई पर मैराथन समीक्षा

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

*लखनऊ*। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की, जबकि नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान शहर में चल रही विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में अभियंत्रण विभाग, डूडा, सीएनडीएस, सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स, लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) और लायन एनवायरो सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा की शुरुआत डूडा के कार्यों से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

महापौर ने निर्देश दिए कि सभी कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट 11 मई 2026 तक हर हाल में प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीब और मलिन बस्तियों में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियंत्रण विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम ग्रिड, अमृत योजना, मुख्यमंत्री नगर विकास योजना, गौशाला योजना, सीवरेज व जल निकासी, तालाब संरक्षण और सड़क निर्माण जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर चर्च

महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि

टेंडर में तय समय सीमा के भीतर ही सभी परियोजनाएं पूरी हों, अन्यथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर महापौर ने नाराज़गी जताई।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

जो ठेकेदार समय पर काम नहीं कर रहे, उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए

जरूरत पड़ने पर अन्य एजेंसियों से काम कराया जाए

बैठक के अंतिम चरण में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा की गई। महापौर ने निर्देश दिए कि

अवैध ठेलियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए

खुले में कूड़ा डंपिंग पूरी तरह बंद हो

कार्यदायी संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो

यूजर चार्ज वसूली में पारदर्शिता जरूरी

महापौर ने साफ निर्देश दिए कि

यदि किसी नागरिक ने ऑनलाइन यूजर चार्ज जमा कर दिया है तो उससे दोबारा वसूली न की जाए

वसूली करने वाले कर्मचारियों के पास वैध आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म अनिवार्य हो

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा

यूजर चार्ज का भुगतान ऑनलाइन करें और रसीद अवश्य लें, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।

महापौर ने दोहराया कि नगर निगम की सभी परियोजनाएं सीधे जनता से जुड़ी हैं, इसलिए गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up