नगर आयुक्त ने नालों की सफाई का लिया जायजा *लखनऊ*। आगामी मानसून के मद्देनज़र शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने नाला सफाई अभियान में तेजी ला दी है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन-3 क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कार्यों की गुणवत्ता परखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई पूरी क्षमता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में जल निकासी प्रभावित
Category: शहर
बिजली चोरी पर सख्ती, बड़े बकायेदारों पर भी कार्रवाई
मध्य क्षेत्र में एक्सईएन रेड की अगुवाई में चला अभियान गोमतीनगर में दो उपभोक्ता पकड़े गए अमौसी जोन में तीन पर एफआईआर जानकीपुरम में अनुरक्षण और लोड बैलेंसिंग पर जोर उपभोक्ताओं को राहत, व्यवस्था पर भी सवाल *लखनऊ।* 9 जून। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने बिजली चोरी और लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, वहीं बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने
बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान तेज
अमौसी में 9 और मध्य क्षेत्र में 4 उपभोक्ताओं पर मुकदमा *लखनऊ*। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अमौसी क्षेत्र में 9 तथा मध्य क्षेत्र में 4 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि लाइन लॉस कम करने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार प्रवर्तन एवं विजिलेंस टीमों द्वारा सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अमौसी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता रेड असेसमेंट एंड कलेक्शन के नेतृत्व में चलाए गए मॉर्निंग रेड
एलडीए की नाक के नीचे अवैध रूप से तन रहा है कमर्शियल कॉम्प्लेक्स
जाम की स्थिति होगी और विकराल ताजा मामला राजधानी के थाना चौक क्षेत्र का *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*) उत्तर प्रदेश की राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के दावों की हवा निकलती दिखाई दे रही है। ताजा मामला राजधानी के थाना चौक क्षेत्र का है, जहाँ एलडीए के ज़ोन 7 के अंतर्गत नियमों को ताक पर रखकर एक बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के विरोध के बावजूद यह निर्माण कार्य बिना किसी डर के तीव्र गति से जारी है। लगभग 2000 वर्ग फीट में अवैध निर्माण, ‘सेट
कौन रोकेगा बिजली चोरी?
दिन में 60-70 एंपियर, रात में 250 एंपियर लोड! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल? *लखनऊ*।*(*शेख साजिद हुसैन)* राजधानी के मध्य क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। विभागीय दावों में सब कुछ “ऑल इज़ वेल” बताया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कहानी बयां कर रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, विशेष टीमें गठित हैं, विजिलेंस सक्रिय है, फिर भी लाइन लॉस कम होने के बजाय कई इलाकों में बढ़ता नजर आ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विभाग के पास
दुबग्गा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और रो-हाउस निर्माण का जाल!
आम लोगों की जमा-पूंजी पर मंडरा रहा खतरा *लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*) राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के रो-हाउस निर्माण का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ज़ोन-7 के अंतर्गत आने वाले भरमरौली, मुर्दापुर, शाहपुर, फरीदीपुर और दशहरी गांव के आसपास बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग एवं आवासीय परियोजनाएं संचालित होने की चर्चाएं हैं, जहां लोगों को आसान किश्तों पर प्लॉट और मकान उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति के रो-हाउस और आवासीय कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। यही
आईटी सिटी और वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक
केवल मूल भू-स्वामियों को मिलेगा लैंड पूलिंग का लाभ *लखनऊ*। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की महत्वाकांक्षी आईटी सिटी और वेलनेस सिटी परियोजनाओं में जमीन की खरीद-फरोख्त पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। प्रदेश सरकार ने एलडीए के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संबंधित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम-2013 की धारा-11 लागू कर दी है। इस निर्णय के बाद अधिसूचित क्षेत्रों में बिना जिला कलेक्टर की अनुमति के किसी भी प्रकार की जमीन की खरीद, बिक्री या हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा। एलडीए के इस कदम को बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद में जुटे निवेशकों और
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज
आरडब्ल्यूए के साथ एलडीए ने बनाई रणनीति* 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह बहुमंजिला सोसाइटियों में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम *लखनऊ*। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में योग सप्ताह के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। एलडीए के अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
होटल-रेस्त्रां में अग्नि सुरक्षा पर एलडीए सख्त
शहरभर में चला विशेष जांच अभियान भवनों के स्वीकृत मानचित्र, फायर एनओसी तथा मौके पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया *लखनऊ*। राजधानी में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हाल ही में दिल्ली के एक होटल में आग लगने की दर्दनाक घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित होटलों और रेस्त्रां में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान भवनों के स्वीकृत मानचित्र, फायर एनओसी तथा मौके पर मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष
बिजली चोरी पर कसा शिकंजा
एमवीवीएनएल की सघन कार्रवाई से मचा हड़कंप मध्य क्षेत्र में विभाग द्वारा जुलूस मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश *लखनऊ*। प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के निर्देश पर शनिवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीमों ने कई इलाकों में सघन चेकिंग कर बिजली चोरी में लिप्त उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि बड़े बकायेदारों पर भी विद्युत विच्छेदन और प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। अमौसी, गोमती नगर,
