अवैध निर्माण का मामला
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बड़ी कार्रवाई
सुपरवाइजर को किया निलंबित

*लखनऊ*।(*सय्यद जावेद हुसैन*) कृष्णानगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित सुपरवाइजर अली नकवी रिजवी को निलंबित कर दिया है।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
सुपरवाइजर अली नकवी रिजवी पर अवैध निर्माण के प्रति लापरवाही बरतने तथा कथित साठगांठ के आरोप लगे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण को समय रहते नहीं रोका गया। वहीं निर्माणकर्ता द्वारा रुपये मांगने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में निर्माणकर्ता और संबंधित सुपरवाइजर के बीच मिलीभगत की आशंका जताई गई है। पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए उप सचिव माधवेश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता जेएम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि तत्कालीन अवर अभियंता ओमपाल से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व में भी एक निलंबित सुपरवाइजर को बहाल होने के बाद पुनः उसी ज़ोन 7 में तैनात कर दिया गया था, जहां शिकायतों के चलते उसे पहले निलंबित किया गया था। इसको लेकर भी विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
