रेलवे की कंसल्टेंसी कंपनी राइट्स का IPO आज खुलेगा

सरकार रेलवे की सलाहकार कंपनी राइट्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज लेकर आ रही है। इसके लिए मूल्य दायरा 180 से 185 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इससे 460 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार की रेलवे के दो सार्वजनिक उपक्रमों आरवीएनएल और आईआरएफसी को जुलाई-सितंबर तिमाही में सूचीबद्ध करने की योजना है। अधिकारी ने बताया कि राइट्स के निर्गम के बाद सरकार जुलाई-सितंबर तिमाही में दो और सार्वजनिक उपक्रमों को सूचीबद्ध कराने की प्रकिया पर आगे बढ़ेगी। राइट्स के आईपीओ में सरकार 12 प्रतिशत हिस्सेदारी या 2.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी।

Read More

श्रीलंकाई कप्तान चंडीमल पर ICC ने लगाया बैन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को सजा सुना दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में चंडीमल पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा था। चंडीमल ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने बॉल टेम्परिंग नहीं की। आईसीसी ने उन्हें बॉल टेम्परिंग का दोषी करार दिया था और कहा था कि टेस्ट मैच के बाद इस मामले में आगे कुछ बताया जाएगा। सोमवार को वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और मंगलवार को आईसीसी ने सजा सुनाते हुए चंडीमल पर

Read More

साक्षी धौनी को चाहिए बंदूक

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने आर्म्स लाइसेंस की मांग की है। साक्षी ने कहा कि वो ज्यादातर समय घर में अकेली होती हैं और ऐसे में उनकी जान को खतरा है। साक्षी ने पिस्टल या फिर 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। आपको बता दें कि करीब नौ साल पहले महेंद्र सिंह धौनी ने भी लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी, जिसके लिए उन्हें काफी मशक्कत भी करनी पड़ी थी। साक्षी ने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन देते हुए कहा कि वो घर में ज्यादातर समय अकेले रहती हैं और

Read More

FIRST LOOK

रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की अपकमिंग बायोपिक फिल्म संजू को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इस फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। रणबीर के अलावा फिल्म में काम कर रहे बाकी एक्टर्स के लुक को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है। तभी तो फिल्म में माधुरी दीक्षित का रोल निभा रही टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने जैसे ही अपना फर्स्ट लुक शेयर किया तो वो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ-साथ ट्रेंड भी करने लगा। कैसा है करिश्मा का माधुरी लुक… करिश्मा ने जो फोटो शेयर की है। वो एक क्लोजअप फोटो है जिसमें

Read More

मुंबई एयरपोर्ट पर इस हाल में दिखे कपिल शर्मा,

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि वो बहुत जल्द टीवी पर वापसी करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि एक बार वापस शेप में आने के बाद ही वो अपनी डीपी बदलेंगे। लेकिन हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कपिल काफी मोटे और शक्ल बीमार से नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले एक साल से कपिल जिस दौर से गुजर रहे हैं, वो उनके चेहरे पर दिख रहा है। अप्रैल में नया कॉमेडी शो

Read More

Race 3 Box Office Collection:

ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस-3 की बंपर कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। खराब रिव्यूज के बावजूद फिल्म ने पांचवे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है। खबरों के मुताबिक फिल्म ने पांचवे दिन 8-9 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, सलमान की पिछली फिल्मों की तुलना में ये कलेक्शन अभी कम है। वीकडे पर इतना कलेक्शन करना आसान नहीं होता है। लेकिन सलमान की स्टारडम एक बार फिर सब पर भारी पड़ी है। फिल्म ने सबको चौंकाते हुए अब तक करीब 130 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। दुनियाभर में कमाए 200 करोड़ रुपए…

Read More

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने का किया ऐलान

अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बाहर होने का ऐलान कर दिया। यूएन में अमेरिका की अम्बेस्डर निकी हेली ने परिषद पर इजरायल के खिलाफ राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया। हेली ने कहा कि रूस, चीन, क्यूबा और मिस्र जैसे देशों ने उसकी परिषद में सुधार करने की कोशिशों में भी रोड़ा अटकाया। अमेरिका लंबे समय से 47 सदस्यीय इस परिषद में सुधार की मांग कर रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग से किए गए ऐलान में हेली के साथ देश के रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो भी मौजूद थे। हेली ने परिषद पर असल में मानवाधिकार उल्लंघन

Read More

ट्रंप की आव्रजन नीति से नाराज डेमोक्रेट्स,

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी विवादित आव्रजन नीतियों के कारण आज संसद भवन में डेमोक्रेटिक सदस्यों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। संसद भवन में अमेरिकी नेता का बड़े पैमाने पर विरोध दुर्लभ घटना है। आव्रजन नीति पर चर्चा के लिए रिपब्लिकन सांसदों से ट्रंप करीब 45 मिनट तक घिरे रहे, उसके बाद वह बैठक के कमरे से बाहर चले गए। इस बीच डेमोक्रेट सदस्य हंगामा मचाते रहे। डेमोक्रेट सदस्य इस बात से नाराज हैं कि मैक्सिको से सीमा पार करके अमेरिका आने वाले लोगों से उनके बच्चों को अलग कर दिया जाता है और इस पीड़ा का सामना कर

Read More

शॉट गन बोले, टिकट मिलेगा या नहीं, परवाह नहीं

पार्टी से बगावती तेवर अपना रखे भाजपा सांसद शत्रुघ्नन सिन्हा ने एक बार फिर दल व सरकार की नीतियों के खिलाफ बोला। मंगलवार को फतुहा के सुकुलपुर में सांसद कार्यकर्ता जनसम्मेलन में कहा कि अगर सच बोलना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। हमारा सच बहुतों को चुभता है। मुझे टिकट मिलेगा कि नहीं, इसकी परवाह नहीं है पर चुनाव पटना साहिब से ही लड़ूंगा। शत्रुघ्नन ने कहा कि मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगे, अब तक बेदाग हूं। अब तक जब भी बोला, देशहित में बोला। नोटबंदी पर बोलने वाला पहला शख्स था। जीएसटी रात के बारह

Read More

पुलिस की स्पेशल विंग की गुंडई का वीडियो वायरल

स्पेशल पुलिस ऑफिसर टीम खुद खुलेआम गुंडई पर उतारू है। खुद को कानून से ऊपर समझने वाली यह टीम कब किसे पीट दें, किसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करे, किसी को बेइज्जत कर दे पता नहीं। शहरी पुलिस की इस विशेष शाखा की हरकतों से अजिज आ गए हैं। टीम की कारगुज़ारियों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो मंगलवार  की देर रात सिनेमा चौराहे का है। दरअसल, हरदोई पुलिस अधीक्षक की ओर से कई साल पहले पुलिस की मदद के लिए एक टीम बनाई गई थी, जिसे एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस ऑफिसर के रूप में जाना जाता है। यह

Read More

Scroll Up