चेन्नई । भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत चेन्नई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कश्मीर के ताजा हालात, सीमापार आतंकवाद, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीजफायर उल्लंघन तथा अपनी रणनीतियों के बारे में विस्तार से बातचीत की. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा केवल अशांति फैलाने के उद्देश्य से इस्लाम की गलत व्याख्या की जा रही है.कश्मीर के ताजा हालात पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके संचालकों के बीच संचार टूटा है लेकिन घाटी में लोगों का लोगों से संचार नहीं टूटा है. उन्होंने कहा
Day: September 23, 2019
11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव की आज अधिसूचना जारी कर दी गई और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। नामांकन 30 सितंबर तक किए जाएंगे और एक अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर है। उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि, राज्य की रामपुर, इग्लास , प्रतापगढ़, लखनऊ कैंट, जलालपुर, गंगोह, मानिकपुर, बल्हा, जैदपुर, गोविंदनगर और घोसी सीट पर उपचुनाव हो
सेविका समिति महिलाओं में विकसित कर रही राष्ट्रीय भावना: महापौर
लखनऊ। विकास नगर स्थित गीतांजलि लॉन में सोमवार को राष्ट्रीय सेविका समिति ने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति के माध्यम से महिलाएं हमारे आने वाली पीढ़ियों में विशेषकर महिलाओ में राष्ट्रीय भावना का सम्यक विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज सेविका समिति के माध्यम से घरों में रहने वाली साधारण महिलाएं भी राष्ट्र के लिए चिंतन और मनन का समय निकाल कर समाज के कार्यो में अपना योगदान दे रही है। इस मौके पर महापौर
हुसैनगंज मे रेलवे कर्मी पर दिन दिहाड़े हमला
हालत गम्भीर एसएसपी ने बनाई 5 टीमे पुलिस ने तीन को लिया हिरासत मे शूटरो की तलाश जारी लखनऊ। लखनऊ पुलिस पर सितम्बर का महीना भारी पड़ रहा है महज़ 18 दिनो मे राजधानी लखनऊ मे बदमाशो द्वारा 13 स्थानो पर गोली चलाने की घटनाओ को अन्जाम दिया गया जिसमे कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे गोली चलने की लगातार ये वारदाते तब हो रही है जब एसएसपी कलानिधि नैथानी बिना नाग़ा मिड नाईट चेकिंग अभियान चलाने के अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र मे जगह जगह वाहनो की चेकिंग कराते रहते है
