लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में किया। प्रदर्शनी में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और उनके नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है। पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के अन्र्तगत इस प्रदर्शनी का आयोजन पार्टी
Day: September 16, 2019
शिवपाल यादव बोले देश में है अघोषित इमरजेंसी 18 सितंबर को करेंगे प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। पूरा देश आर्थिक मंदी की चपेट में है। उन्होंने कहा कि समूचे देश के विपक्ष को इकट्ठा करके बहुत जल्द वह दिल्ली में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। शिवपाल ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। पूरे देश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है। देश आर्थिक मंदी की चपेट में है। मैं जितने भी असली राष्ट्रवादी व समाजवादी हैं उन्हें एकजुट करके केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। उन्होंने कहा कि इस मसले को
गोमती नदी में उतराता अज्ञात युवती का शव
लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र स्थित हैदरी मस्जिद के पास सोमवार को गोमती नदी में एक युवती का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने यह सूचना 100 नम्बर पर पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। बता दें कि कल गोमती नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में पर्स व चप्पल मिलने पर गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोमती नदी में गोताखोरो से तलाश शुरू करवाई। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले पर्स व चप्पल को कब्जे में लेकर जांच शुरू
सुपुर्द-ए-खाक हुआ 6 साल की मासूम का शव कातिल पहुॅचा जेल
कातिल ने कहा हमने लिया मासूम के पिता से बदला पुलिस कर रही है जाॅच लखनऊ। रविवार की शाम पुराने लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र से अगवा कर ठाकुरगंज के बाबा हज़ारा बाग मे गला रेत कर 6 साल की मासूम को मौत की नींद सुलाने वाले इन्सान की शक्ल मे हैवान बब्बू को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने मासूम की क़त्ल की पुलिस को जो वजह बताई है पुलिस के गले नही उतर रही है पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। पुलिस की पूछताछ मे हत्या आरोपी बब्लू ने पुलिस को बताया कि
