लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने नेपाल एवं मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में हो रही वर्षा तथा अन्य प्रदेशों से जल छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना सहित अन्य नदियों में आ रही बाढ़ से प्रभावित जनपदों के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में नदियों के किनारे बसे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर यथाशीघ्र पहुंचाकर उनके ठहरने एवं खाने-पीने की समुचित व्यवस्था करा दी जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाये कि
Day: September 20, 2019
महिला के हृदय से भयानक टयूमर को निकालकर उसे नया जीवन प्रदान किया
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल काॅलेज चिकित्सालय में एक 60 वर्षीय महिला के हृदय से भयानक टयूमर को निकालकर उसे नया जीवन प्रदन किया गया है। हाथरस के मैडू क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाली हरि प्यारी के सीने में गंभीर पीढ़ा रहती थी तथा श्वंस लेने में उसे कठिनाई होती थी। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद परिवारी जन उन्हें जेएन मेडीकल कालेज लेकर आए जहाँ कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग में उनकी सफल शल्य चिकित्सा की गई। कार्डियोथोरोसिक विभाग के अध्यक्ष डा. मोहम्मद आजम हसीन ने बताया कि शल्य चिकित्सा के दौरान 30 मिनट के लिये हृदय
बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल सपा में शामिल
लखनऊ। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल सपा में शामिल हो गए हैं। जिसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। अखिलेश ने कहा कि जो पार्टी में आना चाहे, उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हमारा परिवार बड़ा हो रहा है। हम परिवारवाद की राजनीति नहीं करते, हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। आजम खान पर मुकदमें दर्ज होने पर अखिलेश ने कहा कि सभी मुकदमे लोकसभा चुनाव के बाद ही क्यों दर्ज हो रहे हैं। बीजेपी सरकार बनने के बाद क्यों नहीं किए गए मुकदमें दर्ज। उन्होंने योगी
युवती को गोली मार कर खुद युवक ने अपने मारी गोली दोनो की मौत
लखनऊ। हसनगंज के डालीगंज मे पूर्व पार्षद के मकान मे किराए पर रहने वाली एक युवती को उसके कथित प्रेमी ने गोली मारने के बाद खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब 11 बजे घनी बस्ती के बीच बने मकान मे हुई इस सनसनी खेज़ घटना के बाद पूरे इलाके मे हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर हसनगंज पुलिस मौके पर पहुॅची और मामले की जाॅच शुरू कर दी। मौका-ए-वारदात से एक जिन्दा कारतूस और एक तमन्चा बरामद हुआ है। मृतक युवक और युवती दोनो बस्ती ज़िले के रहने वाले थे । युवती लखनऊ मे अपनी छोटी बहन के
