सेविका समिति महिलाओं में विकसित कर रही राष्ट्रीय भावना: महापौर

लखनऊ। विकास नगर स्थित गीतांजलि लॉन में सोमवार को राष्ट्रीय सेविका समिति ने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति के माध्यम से महिलाएं हमारे आने वाली पीढ़ियों में विशेषकर महिलाओ में राष्ट्रीय भावना का सम्यक विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज सेविका समिति के माध्यम से घरों में रहने वाली साधारण महिलाएं भी राष्ट्र के लिए चिंतन और मनन का समय निकाल कर समाज के कार्यो में अपना योगदान दे रही है। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रान्त संचालिका रत्नम, पद्मा चैहान, आभा सहित अन्य जन उपस्थित रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up