चार घंटे के हवाई सफर के लिए यात्रियों को लखनऊ में ही 16 घंटे का इंतजार करना पड़ गया। लखनऊ से दुबई की उड़ान फ्लाई दुबई-FZ434 को सुबह 5:20 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन यह विमान रात 9:30 बजे लखनऊ से रवाना हुआ। इस दौरान यात्रियों को निजी होटल में रुकवाया गया। फ्लाई दुबई-FZ433 फ्लाइट सुबह 4:20 बजे लखनऊ उतरती है। एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार मंगलवार को यह उड़ान लखनऊ के पास तक पहुंचने के बाद किसी तकनीकी कारण से दिल्ली डायवर्ट हो गई। वहां से यह उड़ान सुबह 7:50 बजे लखनऊ पहुंची। इस दौरान पायलट की आठ घंटे की
Category: राज्य
सीएम साहब, देवरिया के बालिका गृह से मेरी बेटी वापस दिलाएं
देवरिया के बालिका गृह का मामला बस्ती से भी जुड़ गया है। जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि वह दो साल से देवरिया के बालिका गृह में अपनी बेटी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मुलाकात नहीं कराई गई। बालिका गृह कांड के बाद अब लगता है कि बेटी के साथ कोई हादसा हो गया है। इसकी जांच करा मुझे मेरी बेटी दिलाई जाए। पीड़ित पिता ने यह पत्र मुख्यमंत्री पोर्टल पर सात अगस्त को समाचार पत्रों में देवरिया के बालिका गृह की खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रेषित किया।
12 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश के आश्रय गृहों की रिपोर्ट मांगी
देवरिया में नारी संरक्षण गृह से बच्चियों के गायब होने का मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने 12 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी आश्रय गृहों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यूपी सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल अपने-अपने जनपद में महिला संरक्षण गृह और बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण कर 12 घंटे में शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने तीन अगस्त 2021 को सभी जिलाधिकारियों को बाल एवं महिला
तंत्र क्रिया के चक्कर में जिंदा दफना दी बीमार बेटी
मझोला थाना क्षेत्र के गांव चौधरपुर में तंत्रमंत्र के चक्कर में बीमार बच्ची तारा की मौत और दफनाए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बीमार बच्ची को जिंदा ही दफना दिया गया था। हालांकि परिवार अभी भी मौत के बाद अंधविश्वास में शव घर में दफनाने की बात कह रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। गांव चौधरपुर से शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के आनंदपाल के घर
यूपी में बारिश व बाढ़ का कहर
बारिश और बाढ़ से कई जिलों में लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। गोमती, शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। घर गिरने का क्रम भी कम जारी है। शनिवार रात से अब तक सुलतानपुर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति नहाते वक्त नाले में बह गया। सुलतानपुर कई मवेशी भी दब गए। सीतापुर में एक कांवड़िया गोमती में स्नान करते वक्त बह गया। सुलतानपुर जिले में बारिश व बाढ़ ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यहां चार लोगों की मृत्यु हो गई वहीं अलग-अलग स्थानों पर 31 मवेशियों के मरने की
मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड
मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड के विरोध में राजद शनिवार को नई दिल्ली स्थित जतंर-मंतर पर धरना देगा और कैंडिल मार्च निकालेगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि धरना में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी दलों के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। साथ ही इस धरना में सिविल सोसाइटी के लोग भी शामिल होंगे। तेजस्वी ने कहा कि सामान्यजन भी स्वेच्छा से धरना में शामिल होकर विरोध जता सकते हैं। कहा कि यह गैर राजनीतिक धरना है। अगर लोगों का जमीर मरा
लखनऊ-आगरा और कानपुर के बीच कल को 26 ट्रेनें निरस्त रहेंगी,
लखनऊ-आगरा और कानपुर के बीच रविवार को रेल यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होने वाला है। सोनिक स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने आगरा इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी समेत कई मेमू ट्रेनों को रविवार को निरस्त कर दिया है। वहीं, उत्सर्ग समेत कई ट्रेनों को शनिवार को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया। वहीं, मुम्बई से आने वाली पुष्पक और बांद्रा एक्सप्रेस को कानपुर में रोक कर चलाया जाएगा। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को इंटरसिटी, पैसेंजर व मेमू मिलाकर कुल 26 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 11110 लखनऊ-झांसी
लिंग जानने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान
बेटे की चाह में बेटियों की गर्भ में ही हत्या करने वालों को अब स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पकड़ा जाएगा। आशा, एएनएम और डॉक्टरों की टीम बनाकर राज्य भर में अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में छह साल से कम उम्र की लड़कियों की संख्या में आ रही गिरावट को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से इस संदर्भ में सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। राज्य में पीसीपीएनडीटी एक्ट लागू होने के बावजूद गर्भ में पल रही बेटियों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए अब
बिहार बोर्ड अंक घोटाला:
पटना हाईकोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी की है। साथ ही स्क्रूटिनी में लापरवाही के कारण एक छात्र का दो साल बर्बाद होने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि छात्र को मिलेगी। न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह की एकलपीठ ने रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज दिघवारा के छात्र सौरभ कुमार की अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। कोर्ट ने बोर्ड पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सब कुछ छात्र करे और बोर्ड हाथ पर हाथ रख आराम करे, भले ही बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा छात्र को भुगतना पड़े। बोर्ड की
यूपी पुलिस में 5वीं पास के लिए भर्तियां,
group d Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में ग्रुप डी के 45 पदों पर भर्तियां निकली हैं। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीतापुर में बिजली मिस्त्री, सईस, कुक की 4, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुरादाबाद में कुक, कहार, ट्यूबवेल ऑपरेट की 23, पीएससी मुख्यालय, लखनऊ में प्यून, कुक/कहार की 8 और लखनऊ- अभिसूचना कार्यालय में प्यून की 10 भर्तियां निकाली गई हैं। मान्यताप्राप्त संस्थान से 5वीं पास और 18 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्गों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवार 16 अगस्त से पहले ऑफलाइन आवेदन करें। आवेदन संबंधी
