पुराने लखनऊ के कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों में गुस्सा लखनऊ: लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। तालकटोरा क्षेत्र में एसडीओ-33 और जेई की कथित उदासीनता के चलते हजारों लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सहादतगंज और आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों—सआदतगंज, टिकेट राय तालाब, सचिवालय कॉलोनी, कटरा, कश्मीरी, दरगाह, दाल मंडी, मातादीन रोड, दयादीन रोड और पान दरीबा—में रात करीब 8:15 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 4 घंटे से अधिक समय तक
