J&K: BJP अध्यक्ष को आतंकियों ने दी जान से मारने की धमकी,

जम्मू-कश्मीर में जारी राजनीतिक उथलपुथल के बीच राज्य के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना को आतंकवादी संगठनों की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने से माहौल और गरमा गया है। रैना ने मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुवार को बताया कि उन्हें आतंकवादी संगठनों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा, जान से मारने की धमकी के संबंध में मैंने संबंधित अधिकारियों और राज्यपाल को सूचना दे दी है। मुझे पिछले कुछ समय से ही ऐसी धमकियां मिल रही हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मुझे गुरुवार को ही जान से मारने की धमकी देने

Read More

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर,

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, इसमें पुलिस का एक जवान भी शहीद हुआ है। अनंतनाग एनकाउंटर पर जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा- मुठभेड़ तड़के शुरू हुई जब 3-4 आतंकियों के छिपे होने की ख़बर मिली। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, इसमें एक पुलिसवाला भी शहीद हुआ है जबकि 2 नागरिक घायल हुए हैं। घेरने पर आतंकियों ने की थी फायरिंग इससे पहले, पुलिस का कहना

Read More

कहीं तनाव न छीन लें आपकी आंखों की रौशनी:

भागदौड़ की जिंदगी में बढ़ता तनाव आपकी आंखों की रौशनी छीन सकता है। एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन की मानें तो मनोवैज्ञानिक तनाव अपने साथ ग्लूकोमा, डायबिटिक विजन लॉस और भी कई तरह की आंखों की बीमारियां लाता है। दरअसल आंखों की नर्व और ब्लड वैसल्स और दिमाग दोनों ही कोर्टिसोल नाम के हॉर्मोन से प्रभावित होते हैं। यह एक स्ट्रेस हॉर्मोन है जो आंखों की रौशनी को भी खराब कर सकता है। अध्ययन के दौरान यह भी पाया कि तनाव के कम होने से खराब हुई आंखों की रौशनी काफी हद तक वापस भी आ सकती है।

Read More

स्पीकर बताएगा अकाउंट का बैलेंस,

आपको दुनिया भर की जानकारी देने वाला वर्चुअल असिस्टेंट यानी स्मार्ट स्पीकर जल्द ही आपकी बैंकिंग सेवाएं भी पूरी करेगा। अमेजन का एलेक्सा, एप्पल का सीरी और गूगल का असिस्टेंट सवाल पूछते ही आपको बताएगा कि आपके खाते में कितना बैलेंस है। बड़े बैंकों और वित्तीय कंपनियों ने इसके लिए टेक कंपनियों से हाथ मिलाया है। पैसा भेजिये या बिल का भुगतान करिये गूगल, एप्पल और अमेजन जैसे टेक दिग्गजों ने ऐसी सुविधा के लिए बड़े बैंकों और वित्तीय कंपनियों से तकनीकी गठजोड़ किया है। इसके लिए बैंक से बैंक में ट्रांसफर करने की जेली तकनीक अपनाई गई है। आवाज

Read More

सरकार ने स्वास्थ्य बजट बढ़ाया

नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2021 के मुताबिक मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल में स्वस्थ्य पर सरकारी खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या भी गत तीन साल में बढ़ी है। लेकिन अब भी चुनौतियां बरकरार है। साल-दर साल बढ़ा बजट  – 1,112 रुपये प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य बजट था 2015 में –  1397 रुपये प्रति व्यक्ति बजट हुआ 2016 में – 2017 में प्रति व्यक्ति सरकारी खर्च बढ़कर 1657 रुपये हुआ सेहत कर्मियों की संख्या भी बढ़ी डेंटल सर्जन  वर्ष         डॉक्टरों की संख्या         आबादी प्रति एक डॉक्टर 2015        6,051            2,11,002 2016      

Read More

विश्व रिकॉर्ड तोड़ने पर है इंग्लैंड क्रिकेट टीम की निगाहें

इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि सर्वाधिक वनडे स्कोर का रिकार्ड बनाने के बाद अब उनकी टीम की निगाहें 500 रन का जादुई आंकड़ा हासिल करने पर टिकी हैं। मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हम (500 रन के) बेहद करीब हैं। हम आज जिस स्थिति में थे जब छह ओवर होने बाकी थे। हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच (नॉटिंघम में ही 2016 में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड ने 444 रनों का स्कोर बनाया था)के बाद निश्चित तौर पर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा।

Read More

क्रिकेटर धौनी के साथ लंच करके खुश हुआ

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी 15 जून को यो-यो टेस्ट के बाद से ही बेंगलुरु में रहकर ब्रिटेन दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। धौनी वहां कुछ युवा क्रिकेटरों के साथ अच्छा समय भी बिता रहे हैं। इस बीच यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण इंडिया-ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके संजू सैमसन ने एक फोटो शेयर की है। सैमसन ने महेंद्र सिंह धौनी के साथ लंच की फोटो शेयर की है, उनका कैप्शन ऐसा है, जो आपका दिल जीत लेगा। सैमसन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘Wooowwww… मुझे लगता है

Read More

करीना की नंद सोहा ने किया खुलासा,

बॉलीवुड का योग से स्पेशल कनेक्शन रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई सेलिब्रिटीज ने योग करते हुए अपने फोटोज मीडिया के साथ शेयर किए हैं। लारा दत्ता और लिजा हेडन के साथ-साथ करीना कपूर की नंद सोहा अली खान ने भी बेबी बंप के साथ अपना योग पोज शेयर किया था। लेकिन आज इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर उन्होंने बताया कि योग ने प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे उनकी मदद की। वर्कआउट के आगे मैं लगातार योग करना पसंद करती हूं। योग का इतिहास पांच हजार साल पुराना है। योग सिर्फ वजन कम करना और कैलरी बर्न करने तक की

Read More

20 साल बाद फिर से अपनी अदाओं से मदहोश करेंगी रेखा

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार से शुरू होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कारों में सदाबहार अभिनेत्री रेखा मंच पर 20 साल बाद परफॉर्म करती नजर आएंगीं। आईफा के 19वें संस्करण के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों ने 2,000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है। रेखा का नाम परफॉर्मर्स में आने के बाद से आईफा को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। आईफा के रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी हस्तियां नजर आएंगी लेकिन मंच पर रेखा की प्रस्तुति निश्चित रूप से आकर्षण

Read More

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने का किया ऐलान,

अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से बाहर होने का ऐलान कर दिया। यूएन में अमेरिका की अम्बेस्डर निकी हेली ने परिषद पर इजरायल के खिलाफ राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया। हेली ने कहा कि रूस, चीन, क्यूबा और मिस्र जैसे देशों ने उसकी परिषद में सुधार करने की कोशिशों में भी रोड़ा अटकाया। अमेरिका लंबे समय से 47 सदस्यीय इस परिषद में सुधार की मांग कर रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग से किए गए ऐलान में हेली के साथ देश के रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो भी मौजूद थे। हेली ने परिषद पर असल में मानवाधिकार उल्लंघन

Read More

Scroll Up