जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर,

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर,

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, इसमें पुलिस का एक जवान भी शहीद हुआ है।

अनंतनाग एनकाउंटर पर जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा- मुठभेड़ तड़के शुरू हुई जब 3-4 आतंकियों के छिपे होने की ख़बर मिली। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, इसमें एक पुलिसवाला भी शहीद हुआ है जबकि 2 नागरिक घायल हुए हैं।

घेरने पर आतंकियों ने की थी फायरिंग

इससे पहले, पुलिस का कहना था कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद श्रीगुफवारा गांव को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “जैसे ही सुरक्षाबलों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की, वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी।”

इंटरनेट सेवाओं पर लगाई गई रोक

पुलिस ने बताया कि वह श्रीगुफवाड़ा गांव में मुठभेड़ स्थल पर गोली लगने से एक महिला घायल हो गईं। जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर गांव की घेराबंदी कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घेराबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।”

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि अंतिम खबर आने तक गोलीबारी जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up