कहीं तनाव न छीन लें आपकी आंखों की रौशनी:

कहीं तनाव न छीन लें आपकी आंखों की रौशनी:

भागदौड़ की जिंदगी में बढ़ता तनाव आपकी आंखों की रौशनी छीन सकता है। एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन की मानें तो मनोवैज्ञानिक तनाव अपने साथ ग्लूकोमा, डायबिटिक विजन लॉस और भी कई तरह की आंखों की बीमारियां लाता है।

दरअसल आंखों की नर्व और ब्लड वैसल्स और दिमाग दोनों ही कोर्टिसोल नाम के हॉर्मोन से प्रभावित होते हैं। यह एक स्ट्रेस हॉर्मोन है जो आंखों की रौशनी को भी खराब कर सकता है। अध्ययन के दौरान यह भी पाया कि तनाव के कम होने से खराब हुई आंखों की रौशनी काफी हद तक वापस भी आ सकती है।

आंखों के अंदर मौजूद फ्लूड में तनाव बढ़ने के साथ दवाब बढ़ जाता है, जिससे ब्लड वेसल्स खराब हो जाती हैं, वहीं आंखों में सूजन का भी कारण बनता है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस बात प्रमाण है कि तनाव आंखों की परेशानियों को और भी खराब कर देता है। लेकिन डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हुए इस बात को गंभीरता से नहीं लेते।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up