बन्थरा मे कल घर से निकले किसान की खेत मे मिली लाश

लखनऊ। बन्थरा में सोमवार की रात अपने घर से दो दोस्तो के साथ निकले 55 वर्षीय किसान की आज सुबह खेत मे लाश मिली । मृतक किसान के कान से खून बह रहा था और शरीर पर ज़ाहेरा चोट के कोई निशान नज़र नही आ रहे थे। मृतक की ट्रैक्टर ट्राली वही पर कीचड़ युक्त गढढे मे फंसी हुई थी। बन्थरा के रामदासपुर मे हुई इस घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एकत्र हुए और सूचना पुलिस को दी गई। हालाकि इन्स्पेक्टर बन्थरा अभी कुछ साफ साफ बताने की स्थिति मे नज़र नही आए प्रथम दृष्टया उन्होने किसान की मौत को

Read More

सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- बालाकोट में दोबारा सक्रिय हो रहा पाकिस्तान

चेन्नई । भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत चेन्नई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कश्मीर के ताजा हालात, सीमापार आतंकवाद, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीजफायर उल्लंघन तथा अपनी रणनीतियों के बारे में विस्तार से बातचीत की. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा केवल अशांति फैलाने के उद्देश्य से इस्लाम की गलत व्याख्या की जा रही है.कश्मीर के ताजा हालात पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके संचालकों के बीच संचार टूटा है लेकिन घाटी में लोगों का लोगों से संचार नहीं टूटा है. उन्होंने कहा

Read More

11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव की आज अधिसूचना जारी कर दी गई और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। नामांकन 30 सितंबर तक किए जाएंगे और एक अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर है। उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि, राज्य की रामपुर, इग्लास , प्रतापगढ़, लखनऊ कैंट, जलालपुर, गंगोह, मानिकपुर, बल्हा, जैदपुर, गोविंदनगर और घोसी सीट पर उपचुनाव हो

Read More

सेविका समिति महिलाओं में विकसित कर रही राष्ट्रीय भावना: महापौर

लखनऊ। विकास नगर स्थित गीतांजलि लॉन में सोमवार को राष्ट्रीय सेविका समिति ने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि राष्ट्रीय सेविका समिति के माध्यम से महिलाएं हमारे आने वाली पीढ़ियों में विशेषकर महिलाओ में राष्ट्रीय भावना का सम्यक विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज सेविका समिति के माध्यम से घरों में रहने वाली साधारण महिलाएं भी राष्ट्र के लिए चिंतन और मनन का समय निकाल कर समाज के कार्यो में अपना योगदान दे रही है। इस मौके पर महापौर

Read More

हुसैनगंज मे रेलवे कर्मी पर दिन दिहाड़े हमला

हालत गम्भीर एसएसपी ने बनाई 5 टीमे पुलिस ने तीन को लिया हिरासत मे शूटरो की तलाश जारी लखनऊ।  लखनऊ पुलिस पर सितम्बर का महीना भारी पड़ रहा है महज़ 18 दिनो मे राजधानी लखनऊ मे बदमाशो द्वारा 13 स्थानो पर गोली चलाने की घटनाओ को अन्जाम दिया गया जिसमे कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे गोली चलने की लगातार ये वारदाते तब हो रही है जब एसएसपी कलानिधि नैथानी बिना नाग़ा मिड नाईट चेकिंग अभियान चलाने के अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र मे जगह जगह वाहनो की चेकिंग कराते रहते है

Read More

चाौक मे ज़हर खुरान ने बनाया दिव्यांग ई रिक्श चालक को शिकार

दिन भर थाने के बाहर बैठा रहा दिव्यांग पीड़ित चाौक पुलिस ने कहा कि कल चेक करेगे सीसीटीवी लखनऊ।  चाौक पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामने आया है पुलिस ने ज़हर खुरानी का शिकार हुए एक 35 वर्षीय दिव्यांग ई रिक्शा चालक की पीड़ा सुनकर कार्यवाही करने के बजाए उसे कल थाने आने की बात कह कर टाल दिया। पीड़ित ई रिक्शा चालक कई घंटो तक चाौक कोतवाली के बाहर बैठा रहा लेकिन पुलिस को उसकी पीड़ा पर तरस नही आया। पीड़ित दिव्यांग ई रिक्शा चालक को मेडीकल कालेज के शताब्दी अस्पताल के पास ई रिक्शा बुक करा कर लाए ज़हर

Read More

पहली बार विदेशी मीडिया से बात करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसकी विचारधारा, कार्यों एवं प्रासंगिक बिषयों पर संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 सितंबर को विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने अपने बयान में कहा कि मोहन भागवत जी नियमित अंतराल पर समाज के विभिन्न वर्गों से भेंट कर संघ का विचार, कार्य तथा समसामायिक विषयों पर चर्चा करते हैं। इसी क्रम में आगामी 24 सितंबर को वह दिल्ली में भारत में उपस्थित विदेशी मीडिया के पत्रकारों से भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक निश्चित सूची से परस्पर संवाद का है। मोहन भागवत इस

Read More

विकासनगर के फेडरल बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित मामा चैराहे पर एक बिल्डिंग में मौजूद फेडरल बैंक में अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने से बैंक के ऊपर रह रहे लोगों में हड़कम्प मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग निकले। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फायर बिर्गेड को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची इंदिरानगर की फायर विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेडरल बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसपर मौके पर पहुंची फायर

Read More

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी 21 अक्तूबर को होंगे। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी धोषणा नई दिल्ली में की। विधानसभा का सदस्य बने लोगों के लोकसभा चुनाव जीतने तथा एक के राज्यपाल नियुक्त होने के कारण से सीटें खाली हुई हैं। उपचुनाव की धोषणा के साथ ही उन विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। उपचुनाव की अधिसूचना 27 सितम्बर को जारी की जायेगी तथा 4 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 7 अक्तूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है। आगामी

Read More

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज

लखनऊ। मौसम विभाग ने सितंबर के आखिर तक ठंड के दस्तक की भविष्यवाणी की है। इसका असर भी दिखने लगा है। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बाद तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। बीते दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते घरों में कूलर व एसी चलना लगभग बंद हो गया है और रात में लोग पंखे की हवा में सो रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पूरे महीने आसमान में बादल छाये रहने के

Read More

Scroll Up