पुराने लखनऊ की गलियों से करोड़ों तक का सफर सवालों के घेरे में *लखनऊ*।पुराने लखनऊ के वे इलाके, जहां कभी गरीबी ने अपने पांव मजबूती से जमा रखे थे और लोग बेहद मुश्किल हालात में जिंदगी गुजारते थे, आज वहीं से अचानक करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वाले कई चेहरे सामने आ रहे हैं। यह बदलाव जितना तेज़ है, उतना ही हैरान करने वाला भी। सूत्रों के मुताबिक, इन इलाकों के कुछ लोग, जो कभी दो जून की रोटी के लिए कड़ी मेहनत करते थे, आज प्रॉपर्टी और बिल्डिंग के बड़े कारोबार में सक्रिय हैं। हैरानी की बात यह है
Author: admin
लखनऊ में भाजपा नेता पर फायरिंग
आरोपी हिरासत में पुरानी रंजिश या नाम को लेकर विवाद? *लखनऊ*। राजधानी के थाना बाजारखाला क्षेत्र में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब मेहंदीगंज इलाके में एक भाजपा नेता को गोली मार दी गई। घायल नेता की पहचान श्याम चेतन तिवारी (35) पुत्र सुरेश चंद्र तिवारी निवासी मेहंदीगंज के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, 09 मई 2026 की रात थाना बाजारखाला को सूचना मिली कि टिकैतराय राय तालाब के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही
नगर निगम की अहम समन्वय बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
एलडीए, पीडब्ल्यूडी, लेसा और जलकल विभाग को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश *लखनऊ*। सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में शहर के विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), लेसा और जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहर के विभिन्न जोनों में प्रस्तावित पीसीटीएस सेंटरों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने एलडीए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि
गर निगम में विकास और सफाई पर मैराथन समीक्षा
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश *लखनऊ*। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की, जबकि नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान शहर में चल रही विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अभियंत्रण विभाग, डूडा, सीएनडीएस, सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स, लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) और लायन एनवायरो सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा की शुरुआत डूडा के कार्यों से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास
LDA के नाम पर ‘कार्रवाई की दहशत’ या वसूली का खेल?
व्हाट्सएप पर अवैध निर्माण की खबरों का सच सवालों के घेरे में *लखनऊ*।(*शेख साजिद हुसैन*) शहर में निर्माण कार्यों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप ग्रुप्स पर अवैध निर्माण की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बीते कुछ समय में करीब एक दर्जन से अधिक निर्माणाधीन इमारतों को लेकर इस तरह की खबरें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया कि संबंधित बिल्डरों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। हालांकि इन खबरों का विश्लेषण करने पर एक अलग ही तस्वीर सामने आती है। अधिकांश खबरें एक या दो बार चलने के
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई चरमराई
पावर हाउसों पर फूटा जनता का गुस्सा बिजली विभाग के cc टीवी कैमरे ख़राब होना चिन्ता का विषय कैसे पता चलेगा घटना का कारण लखनऊ। (शेख साजिद हुसैन) पुराना लखनऊ हो या नया शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन अलग-अलग इलाकों से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में हाल ही में एक पावर हाउस में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जहां नाराज़ उपभोक्ताओं ने अंदर
बिजली चोरी रोकने के अभियान पर सवाल
रात में चेकिंग और आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी लोगों ने उठाए कई मुद्दे विभाग द्वारा उठाया गया अच्छा कदम लेकिन कुछ और है उन पर भी ध्यान दीजिए लखनऊ। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए 11000 लाइन के एसडीओ गुलरेज रिज़वी द्वारा उपभोक्ता जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मारवाड़ी, ओल्ड व न्यू अपट्रान सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में विभागीय टीम ने सक्रियता दिखाते हुए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड, जेई मॉर्निंग रेड, जेई 11000 और अन्य स्टाफ की टीम ने न्यू नूरबाड़ी, रुस्तम नगर, फाजिल नगर, वज़ीर
जश्न-ए-इमामे रज़ा का भव्य आयोजन
रूहानियत से सजी यादगार महफ़िल लखनऊ। 25 अप्रैल 2026: शहर-ए-लखनऊ की सरज़मीं पर आज मसूर नगर स्थित मैदान एल.एच. खां की अंजुमन दस्त-ए-हुसैनी और जश्न-ए-इमामे रज़ा कमेटी की जानिब से “जश्न-ए-इमामे रज़ा (अ.स.)” का भव्य और रूहानी आयोजन किया गया। इस शानदार महफ़िल में अकीदतमंदों की बड़ी तादाद ने शिरकत कर अपने जज़्बात-ए-अक़ीदत का इज़हार किया। जश्न के कनवीनर जावेद रज़ा ने बताया कि कार्यक्रम की तमाम तैयारियां मुकम्मल थीं और आयोजन को कामयाब बनाने के लिए खास इंतज़ाम किए गए थे। महफ़िल का आयोजन हज़रत कासिम हॉल में हुआ, जहां देश के मुख़्तलिफ हिस्सों से आए उलेमा और शायरों
विद्युत चोरी है अपराध
उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली गई बिजली बचाने और चोरी रोकने का दिया संदेश लखनऊ। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विद्युत वितरण खंड चौक के तत्वावधान में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत चौक क्षेत्र से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। रैली में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “विद्युत चोरी है अपराध” जैसे संदेश लिखे हुए थे। यह रैली चौक से निकलकर अकबरी गेट, नक्खास, कोयला मंडी होते हुए ऐशबाग पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विक्टोरिया ऐशबाग के
व्यवस्था सुविधा है या असुविधा
कम खपत, फिर भी भारी बिल का आरोप संविदा कर्मचारियों की भी बढ़ी परेशानी लखनऊ: प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर जहां एक ओर सरकार और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा उपभोक्ताओं को राहत देने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत कुछ अलग तस्वीर पेश कर रही है। आम उपभोक्ता अब स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता, बिलिंग सिस्टम और वसूली के तरीकों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कम खपत, फिर भी भारी बिल का आरोप कई उपभोक्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके घरों में सिर्फ पंखा और बल्ब जैसे सीमित उपकरण
