महिलाओ के सर पर रखा हाथ कहा डटी रहिए हम आपके साथ है डरने की ज़रूरत नही लखनऊ। नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले आठ दिनो से लखनऊ के ऐतिहासिक घंटां घर के मैदान मे चल रहे महिलाओ के शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे पहुॅच कर बुजुर्ग शिया आलिमे दीन मौलाना डाक्ॅटर कल्बे सादिक ने पहुॅच कर कड़ाके की ठन्ड मे खुले आसमान के नीचे बैठ कर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुॅचा दिया। दोपहर करीब ढाई बजे बुजुर्ग मौलाना अस्पताल से सीधे एम्बुलेन्स मे सावर होकर घंटा घर के मैदान मे व्हील चेयर पर बैठ
Month: January 2020
मोबाइल हो गया सबकुछ’’ नाटक का मंचन कल
लखनऊ। ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी लखनऊ की इकाई नीना मेमोरियल फ़िल्म एण्ड नाट्य कला रंगमंच के कलाकार एंव बालकलाकार द्वारा प्रसिद्व लेखक व निर्देशक एम0 अली मदहोश कृत हास्य नाटक ‘‘ मोबाईल हो गया सबकुछ’’ का मंचन 25 जनवरी 2020 को प्रातः 11 बजे संस्था के कार्यालय ह्यूमन वेलफ़़ेयर सोसायटी मोहनीपुरवा हुसैनाबाद पर किया जायेगा। हास्य नाटक मोबाइल के सदुपयोग व दुरुपयोग पर आधारित है। जनता से पांच सदस्यीय दो टीमों ‘ए मोबिल’ व ‘बी आॅयल’ का परिचय कराते हुए उद्धोषक समझती है कि ‘‘अच्छा मोबिल आॅयल आॅटोमोबाइल के इंजन की लाईफ़ चंगी करता है उसी तरह यह मोबिल व आॅयल
हॉफ डाला तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलटा, 7 लोग घायल
लखनऊ। लखनऊ में लगातार तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है।आए दिन तेज रफ्तार के चलते लागों के घायल व मौत की खबरे देखने को मिलती है। ऐसा ही एक ताजा मामला गोमतीनगर के फन मॉल के पास का है। जहां हॉफ डाला तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते हॉफ डाला पलटने से उसमे बैठे 7 लेबर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई
गंगा हमारी आस्था ही नहीं, अर्थव्यवस्था भी है: योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था भी है, और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार गंगा यात्रा शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने आज लखनऊ में 5-कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर 27 से 31 जनवरी तक निकलने वाली गंगा यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाई और थीम सॉन्ग लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों के कारण उत्तर भारत देश की सबसे उर्वरा भूमि के रूप में विकसित हुआ है। गंगा बेसिन से देश के 40
लखनऊ के घंटा घर पर विस्तार लेता विरोध प्रर्दशन प्रदेश भर की महिलाओ का पहुॅचना जारी
सीएए, एनआरसी का अनोखा विरोध 140 मीटर लम्बे कपड़े पर कदम रंग कर चली महिलाए लखनऊ। नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ पिछले 7 दिनो से लखनऊ के ऐतिहासिक घंटा घर के मैदान मे हज़ारो महिलाओ का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। विरोध प्रदर्शन के सामवें दिन आज यहंा शान्तीपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने सरकार का रूख अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विरोध का नायाब तरीका अपनाते हुए 120 मीटर लम्बे सफेद कपड़े पर सीएए, एनआरसी, और एनपीआर लिख कर उस पर महिलाए अपने पैरो मे रंग लगा कर चली। सीएए एनआरसी और एनपीआर लिखे कपड़े
सीएए समर्थन में आयोजित ब्रज क्षेत्र की रैली को संबोधित करेंगे नड्डा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 23 जनवरी 2019 को उत्तर प्रदेश में रहेंगे। जगत प्रकाश नड्डा आगरा के कोठी मीना बाजार, मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित ब्रज क्षेत्र की रैली को दोपहर 12 बजे संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जन जागरण अभियान के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी रैली
एलएलबी छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। जहां एलएलबी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। जानकारी के मुताबिक चिनहट थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के पीछे यशोदा नगर में प्रकंपन्न प्रांजल हॉस्टल में रहता था। प्रकंपन्न प्रांजल मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला था। वह लखनऊ में हॉस्टल में रह कर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। जहां उसने ने हॉस्टल में फांसी लगाकर
अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भाजपा पर साधा निशाना
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने जनेश्वर मिश्र की 10 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अखिलेश के साथ धर्मेंद्र यादव, रामगोविंद चैधरी, अहमद हसन, सीएल वर्मा, राजपाल कश्यप सहित हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहें। जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश और भारत की धरती पर भगवान कृष्ण समेत तमाम महापुरुष ने जन्म लिया है। जो भाषा राजनीति में इस्तेमाल
सीएए, एनआरसी का विरोध कर रही महिलाओ ने घंटा घर के मैदान में रखा रोज़ा और वृत
धरना स्थल पर हुआ रोज़ा इफतार और हवन सुभाषनी अली पहुॅची घंटा घर के मैदान में महिलाओ का बढ़ाया हौसला लखनऊ। नागकिता कानून के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर के मैदान मे पिछले 6 दिनो से लगातार कोहरे ठन्ड के बावजूद खुले आसमान के नीचे ज़मीन पर बिछीं चटाईयो पर बैठ कर शान्तीपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार की दोपहर हुसैनाबाद क्षेत्र की 20 महिलाओ से शुरू हुए धरने में अब प्रदेश भर से महिलाए पहुॅच रही है और सीएए, एनआरसी के खिलाफ घंटा घर के मैदान से उठ रही विरोध
सीएए के नाम पर धरना प्रदर्शन विपक्ष की साजिशः योगी
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति भ्रम मिटाने के लिए लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। योगी ने कहा कि गृह मंत्र्री ने लौह पुरुण जैसी इत्छाशक्ति दिखाई है। योगी ने कहा कि सीएए के नाम पर राज्य के कुछ जिलों में धरना प्रदर्शन विपक्षी दलों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है। देश के खिलाफ साजिश रचने वालों की असलियत जनता जान चुकी है। केन्द्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार ने कश्मीर, राममंदिर, ट्रिपल तलाक और सीएए के जरिये शरणार्थियों को नागरिकता देने जैसे अहम मुद्दों बखूबी अंजाम तक पहुंचाया है। इस