सीएए, एनआरसी का विरोध कर रही महिलाओ ने घंटा घर के मैदान में रखा रोज़ा और वृत

सीएए, एनआरसी का विरोध कर रही महिलाओ ने घंटा घर के मैदान में रखा रोज़ा और वृत

धरना स्थल पर हुआ रोज़ा इफतार और हवन


सुभाषनी अली पहुॅची घंटा घर के मैदान में महिलाओ का बढ़ाया हौसला


लखनऊ।  नागकिता कानून के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर के मैदान मे पिछले 6 दिनो से लगातार कोहरे ठन्ड के बावजूद खुले आसमान के नीचे ज़मीन पर बिछीं चटाईयो पर बैठ कर शान्तीपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार की दोपहर हुसैनाबाद क्षेत्र की 20 महिलाओ से शुरू हुए धरने में अब प्रदेश भर से महिलाए पहुॅच रही है और सीएए, एनआरसी के खिलाफ घंटा घर के मैदान से उठ रही विरोध की आवाज़े अब और ज्यादा तेज़ हो रही है। सीएए एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरने पर बैठी मुस्लिम धर्मो की सैकड़ो महिलाओ ने रोज़ा रखा तो हिन्दू महिलाओ ने एक दिन का वृत रखा । घंटा घर के मैदान के मैदान मे सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन पूजन भी किया गया। लगातार 6 दिनो से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद महिलाओ के चेहरो पर थकन की झलक नज़र नही आई और महिलाए हर सुबह नए जोश के साथ विरोध के लिए खड़ी हो जाती है। रोज़ सुबह के सूरज की पहली किरन के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाए राष्ट्र गीत गाती है और हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगा कर अपने विरोध प्रदर्शन की शुरूआत करती है। घंटा घर के मैदान मे बुद्धवार को किए गए हवन मे सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जाफर पूजा शुक्ला, सुमैया राना के अलावा सैकड़ो महिलाओ ने शिरकत की। हवन कुन्ड के पास बैठ कर पुजारी मंत्रो उच्चार कर रहे थे तो वहा हवन कुन्ड के पास बैठी सैकड़ो महिलाए हवन कुन्ड मे सीएए और एनआरसी की आहूति दे रही थी। घंटा घर के मैदान मे 6 दिनो से विरोध प्रदर्शन के दौरान रोज़ा रखने वाली सैकड़ो महिलाए बीमार थी बावजूद इसके उन्होने रोज़ा रख कर अल्लाह से दुआ मांगी की अल्लाह सरकार को हिदायत दे की वो इस जन विरोध कानून को वापस ले ले। एक दिन का वृत रख कर प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने वृत रख कर ईश्वर से प्रार्थना की कि सरकार देश हित समाज हित की योजनाए बनाए। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर लखनऊ के ऐतिहासिक घंटा घर के मैदान मे पिछले 6 दिनो से चल रहे विरोध प्रदर्शन के छठे दिन आज कम्यूनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता और आज़ाद हिन्द फौज की महिला कमान्डर लक्ष्मी सहगल की बेटी सुभाषनी अली भी पहुॅची । प्रदर्शनकारी महिलाओ के बीच पहुॅची सुभाषनी अली ने सीएए और एनआसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए महिलाओ की हिम्मत बढ़ाई और कहा कि अब वक्त आ गया है जब हम महिलाओ को आगे बढ़ कर इस काले कानून का पुर जोर विरोध जारी रखना है उन्होने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा लाया गया नागरिकता कानून एक धर्म को छोड़ कर बाकी के धर्मो को नागरिकता देता है जिससे सरकार ने ये साबित कर दिया है कि वो अब धर्म के आधार पर काम कर रही है। महिलाओ के धरने मे पहुॅंची सुभाषनी अली को देख कर 6 दिनो से लगातार प्रदर्शन कर रही महिलाओ के हौसला और बढ़ गए । प्रदर्शनकारी हज़ारो महिलाओ ने सुभाषनी अली के साथ साथ मिल कर हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगाए तो आसमान हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद के गगन भेदी नारों से गूॅज गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up