बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान

चेकिंग के दौरान 6 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज

लखनऊ।वर्टिकल लागू होने के बाद जहां OTS की स्कीम बिजली बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही है और लोगों को इस से लाभ उठाने का मौका दिया जा रहा है वहीं बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी मॉर्निंग रेड और अवर अभियंता मॉर्निंग रेड द्वारा नूर बाड़ी पावर हाउस के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे स्टाफ के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान सुबह 6:00 बजे से शुरू हुआ जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की टीम ने तक़रीबन 60 से 70 परिसर पर जाकर बिजली कनेक्शन चेक किए।बताया जाता है जिस में से 6 लोगों के द्वारा बिजली चोरी करते हुए पाया गया जिनके खिलाफ बिजली चोरी करने के मामले में कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार जिन इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया उनमें फाजिल नगर, वज़ीर बाग,रुस्तम नगर,छेत्र शामिल हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up