OTS स्कीम की उपभोक्ताओं को जानकारी देने निकले बिजली विभाग के अधिकारी

बिजली बकायादारों और बिजली चोरी मामले में फंसे उपभोक्ताओं को स्कीम के लाभ बताए

लखनऊ। नूर बाड़ी उप केंद्र के स्टाफ के साथ आज बिजली विभाग के अधिकारियों ने नूर बाड़ी छेत्र में उन उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर बिजली विभाग द्वारा OTS स्कीम के बारे में जानकारी दी जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है या जिन पर बिजली चोरी का मामला दर्ज है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग की टीम 15 ऐसे परिसर पहुंची जिन पर बिजली चोरी के मामले दर्ज हैं उन उपभोक्ताओं को बताया गया कि उनपर लगी पैनाल्टी में 50% की छूट दी जारही है वो इसका लाभ उठाते हुए अपना बकाया जमा कर दें।
इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक है और नहीं जमा है उनके लिए सर्च चार्ज पर 100%की छूट और मूल धन में 25%छूट की योजना है बिजली विभाग अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह इस योजना का लाभ उठाएं।
सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि एक ऐसे उपभोक्ता का कनेक्शन पोल से काट दिया गया जिस पर 566150/= रुपए का बकाया था।
