सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी धन की खुलेआम बर्बादी

मामला नगर निगम ज़ोन-6 के गढ़ी पीर खां वार्ड का

लखनऊ। गली मोहल्लों की बद हाली दुरुस्त करने के लिए जब सरकारी ख़ज़ाने का इस्तेमाल किया जाता है तो लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ जाती है और लोग राहत की सांस लेते है कि चलो अब हमारे इलाक़े की गलियां और रोड अच्छे हो जाएंगे लेकिन जब ठेके दारों द्वारा लापरवाही बरती जाती है और काम की गुणवत्ता में कमी नज़र आती है तो जागरूक नागरिक उसका विरोध भी करते हैं इसी क्रम में नगर निगम के अंतर्गत सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी धन की खुलेआम बर्बादी का मामला सामने आया है।वैसे तो शहर में कई जगह ठेकेदारों द्वारा तय मानकों की अनदेखी कर कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन एक ताज़ा मामला नगर निगम ज़ोन-6 के गढ़ी पीर खां वार्ड स्थित यासीनगंज क्षेत्र का है, जहां रौनक क्लीनिक की ओर जाने वाली सड़क पर आरसीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है।

उस जगह मौजूद नागरिकों से इस निर्माण पर उनकी राय ली गई तो उनका आरोप था कि सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। नियमों के मुताबिक सरिया की गुणवत्ता और उसकी दूरी निर्धारित मानक के अनुसार होनी चाहिए, लेकिन यहां पर मानक के अनुसार सरिया नहीं बिछाई गई है। इसके अलावा जेएसबी और सीसी की ढलाई में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है।

लोगों का कहना था कि इस तरह की घटिया गुणवत्ता से बनी सड़क लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी और जल्द ही टूट-फूट का शिकार हो सकती है। इससे एक ओर जहां सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। लोगों का कहना था कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी ख़ज़ाने को बर्बादी से बचाया जा सके।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up