शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बीच देश भक्ति गीत जज़्बाती नारे और शेरो शायरी लगातार जारी लखनऊ। नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लखनऊ के एतिहासिक घंटा घर के मैदान मे पिछले 11 दिनो से महिलाओ का शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। 17 जनवरी शुक्रवार की दोपहर मात्र 20 महिलाओ द्वारा घंटा घर के मैदान मे शुरू किए गए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने जितना दबाने की कोशिश की उतना ही महिलाओ का विरोध प्रदर्शन विस्तार लेता गया। 17 जनवरी से लगातार दिन रात हो रहे महिलाओ के इस शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे सबसे ज़्यादा भीड़ गणतंत्र दिवस के
Day: January 27, 2020
71वें गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस का एक साथ आयोजित होना एक विशेष अवसर: मुख्यमंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के 71वंे गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस के तीन दिवसीय समारोह का एक साथ आयोजित होना एक विशेष अवसर है। उत्तर प्रदेश देश और दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है। इसके लिए प्रदेश की 23 करोड़ जनता को पूरी ईमानदारी और ताकत से अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करना होगा। देश का 71वां गणतंत्र दिवस हमें यही प्रेरणा दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने से आपसी
मायावती ने की मांग सीएए-एनआरसी का विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ मामले वापस हों
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएए और एनआरसी के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, आदि के विरोध में संघर्ष करने वाली महिलाओं समेत जिन लोगों के भी खिलाफ उप्र की भाजपा सरकार द्वारा गलत मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें तुरन्त वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध में संघर्ष के दौरान जान गंवाने वालों के परिवार वालों की सरकार को उचित मदद करना चाहिए। शहर के घंटाघर इलाके में 17 जनवरी से सीएए के खिलाफ धरना चल रहा
71वीं गणतंत्र दिवस परेड में भीष्मा डी-90 टैंक ने भरा जोश, पहली बार शामिल हुई पुलिस की महिला टुकड़ी
लखनऊ। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में देशभक्ति के तराने गूंजे और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्घ्यनाथ और अन्य नेताओं की मौजूदगी में विधान भवन के सामने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लिए सेना और स्कूली बच्चों के कदमताल के बीच आसमान से हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश हुई तो फिजा में देशभक्ति के लाखों रंग नजर आए। परेड के दौरान देश की सरहदों पर सुरक्षा के लिए तैनात टैंक डी-90 भीष्मा संग 105ध्37 एमएम लाईट फील्ड
यशवंत सिन्हा की अगुआई में लखनऊ पहुंची गांधी शांति यात्रा
लखनऊ। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची। समाजवाद पार्टी कार्यालय में सुबह से ही गांधी शांति यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। भारतीय जनता पार्टी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में 9 जनवरी 2020 को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से शुरू हुई यात्रा रविवार को इटावा पहुंची थी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अगुआई में जिसका जोरदार स्वागत हुआ था। दोपहर बाद सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता भी होगी, जिसमें यशवंत सिन्हा और अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। एनसीपी नेता शरद पवार ने गांधी शांति