पुराने लखनऊ मे बनाई गई अस्थाई जेल मे रख्खे गए 23 बंगला देशी सभी निगेटिव

डीसीपी ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही स्थानीय पार्षद ने सम्भाला लोगो को जागरूक करने का मोर्चा लखनऊ।  लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रो मे ठहरे 23 बंगलादेशी नागरिको को पुलिस ने शनिवार की देर रात पुराने लखनऊ मे मौलाना कल्बे आबिद वार्ड के कशमीरी मोहल्ला के पास नगर निगम के एक स्कूल को अस्थाई जेल बना कर उन्हे सुरक्षित कर दिया है। शनिवार की रात इन बंगला देशियो को यहा लाने से पहले पूरे स्कूल को सेनेटाईज़ कराया गया नगर निगम के कर्मचारियो द्वारा स्कूल के आसपास के इलाके मे चूने का छिड़काव किया गया रात करीब 11 बजे

Read More

साधारण कोचों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के कुशल नेतृत्व में निरंतर अग्रणी रहकर अपनी सक्रिय सहभागिता एवं सर्वोच्च सेवाओं के द्वारा अपने रेल कर्मियों एवं सम्मनित ग्राहकों तथा आमजन की सेवा हेतु सतत् प्रयासरत है। इसी क्रम में लखनऊ मण्डल के सवारी एवं मालडिब्बा विभाग (समाडि) विभाग द्वारा मैलानी जं0 रेलवे परिसर में मीटर गेज के 02 साधारण कोचों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया गया है। पारदर्शी प्लास्टिक परदों से युक्त, प्रत्येक कोच में बने आइसोलेशन वार्ड में पहला केबिन चिकित्सकांे एवं पैरा मेडिकल स्टाफ

Read More

अवैध शराब बेच रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। कोरोना महामारी से बचाब के लिए देश में लॉकडाउन का पार्ट-2 शुरू कर दिया गया है। देश में केवल जरूरी सेवा ही चालू है, ऐसे में शराब की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं शराब माफिया शराब की सप्लाई करने से बाज नहीं आ रहे है। इसी बीच अलीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में गैर कानूनी तरीके से शराब बेची जा रही है। इस पर पुलिस की आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। अलीगंज थाना क्षेत्र के सेक्टर-ई के मकान नंबर सी-74 से 31 पेटी बियर और 15 पेटी अंग्रेजी

Read More

एक दिन में कोरोना के 31 नए केस, कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही लखनऊ में संक्रमित मरीजों की संख्या 75 पहुंच गई है। मंगलवार तक यहां 44 संक्रमित मरीज थे। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 806 संदिग्धों की जांच हुई जिसमें 45 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से केवल लखनऊ के सदर इलाके से लिए गए नमूनों में 31, आगरा के 13 और सीतापुर से 1 मरीज की रिपोर्ट

Read More

लाक डाउन का दूसरे चरण का पहला दिन पुराने लखनऊ मे देखी गई चहल पहल

सोशल डिस्टेन्सिंग रही बरकार सड़क पर दिखे सब़्ज़ी और फल के अधिक ठेले ई रिक्शा चालको और ज़रदोज़ी कारीगरो मे दिखी निराशा लखनऊ।  कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लाक डाउन के दूसरे चरण के पहले दिन लखनऊ मे लाक डाउन का असर तो नज़र आया लेकिन पहले चरण के लाक डाउन के मुकाबले थोड़ा कम असर दिखा। दूसरे चरण के पहले दिन शहर की सड़को पर सब्ज़ी और फल के ठेले वालो की संख्या कुछ ज़्यादा नज़र आई इसके अलावा गली मोहल्लो व मुख्य सड़को पर लोगो को आते जाते देखा गया हालाकि सड़क से गुजर

Read More

अम्बेडकर जयंती पर सम्मानित हुये सफाई कर्मचारी

लखनऊ। लखनऊ के 8 ब्लाकों मे लगभग 700 सफाई पंचायतों मे सफाई कर्मचारी तैनात इनपर गांव की सफाई वयवस्था का दायित्व है प्रदेश मे फैली महामारी पर इनका कार्य अधिक होने पर कोविड-19 मे क्षेत्रों में सफाई कार्य को साफ सुथरा किये जाने गांव को सेनीटाइज करना क्वारंटीन सेन्टरों की सफाई करना जिम्मेदारी है जिस सफाई कर्मचारियों का हौसला बढाने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने श्रीवास्तव ने आज मोहनलालगंज गंज में रायमान खेड़ा मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मूर्ती पर पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात रायभानखेडा खेडा के सफाई कर्मचारी अनूप कुमार ,खुजेहटा सफाईकर्मी वीरेंद्र कुमार,

Read More

बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों में भी मानव कल्याण के लिए काम किया: योगी

लखनऊ। बाबा भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित आंबेडकर महासभा में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों में मानव कल्याण के लिए काम किया। वह भारत माता के महान सपूत रहे। बाबा साहब की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाबा साहब ने देश और दुनिया के वंचितों और दलितों के लिए आवाज बने। साथ ही इन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम भी बाबा साहब

Read More

पलायन करने वाले की सबसे अधिक दलित, सरकारों ने की अनदेखी: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर से देश भर में लागू लॉकडाउन की वजह से दलितों और अति पिछड़ों की स्थिति और दयनीय हो गई। उन्होंने कहा कि यही वजह रही कि देश के कई हिस्सों से लोग पलायन करने को मजबूर हुए, उन्होंने कहा कि पलायन करने वालों में 90 फीसदी दलित और अति पिछड़े थे। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर अपने संबोधन में मायावती ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकारों द्वारा दलितों और गरीबों की उपेक्षा की गई सरकारों ने इनके लिए कोई

Read More

लाक डाउन पार्ट 2 शुरू 40 दिनो का हुआ लाक डाउन

शहर मे रहा सन्नाटा गरीबो मे बढ़ गई बेचैनी लखनऊ।  देश की जनता को मंगलवार की सुबह दस बजे उस समय करारा झटका मिला जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीवी पर आ कर देशवासियो को बताया कि 21 दिनो के लिए लागू किए गए लाक डाउन की अवधि को 19 दिनो के लिए और बढ़ाते हुए इसे अब तीन मई तक के लिए कान्टीन्यू कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह देश के अधिक्तर लोग टीवी स्क्रीन पर नज़रे गडाए हुए थे जनता को आशा थी कि प्रधानमंत्री देशवासियो को लाक डाउन से राहत देगे और उनकी जिन्दगी

Read More

महानगर पुलिस को मिली सफलता दो वाहन चोर गिरफ्तार

लाक डाउन की अवधि मे शहर के सभी चाौराहो पर पूरी तरह से मुसतैद पुलिस सड़क से गुज़रने वाले लोगो से कड़ी पूछताछ कर रही है इसी कड़ी मे पूछताछ के दौरान महानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हो गई। महांनगर पुलिस ने फातिमा तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान जोशी टोला हसनगंज के रहने वाले अंकुर पाडेण्य तकिया मुन्शीगंज हसनगंज के रहने वाले विलाल को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साईकिले बनरामद करने मे कामयाबी हासिल की है। पुलिस के अनुसार वाहन चोरो के पास से विभिन्न कम्पनियो की 6 चाबिंया और चोरी की दो मोटर साईकिले

Read More

Scroll Up