माॅडल हाउस इलाके को कराया गया सेनेटाईज़ सीलिंग की तैयारी शुरू 26 के लिए गए सैम्पल लखनऊ। लखनऊ मे कोरोना वायरस के मरीज़ो के मिलने के बाद बनाए गए 17 हाट स्पाटो मे एक हाट स्पाट और बनने की तैयारी शुरू हो गई है। पुराने लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत माडल हाउस में 92 वर्षीय बुुज़ुर्ग महिला डाक्टर मे कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वाथ्य विभाग की टीम ने उन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुॅचा दिया है। बुजुर्ग डाक्टर मे कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वाथ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीज़ के परिवार के 26 लोगो
Year: 2020
गरीबो की मदद का अभियान जारी
कोरोना वायरस की रोकथम के लिए लागू किए गए लाक डाउन के बाद गरीबो की मदद के लिए तमाम समाज सेवी संस्थाए सामने आई है और संस्थाओ की तरफ से हज़ारो लोगो के घरो तक राशन वितरण का काम लगातार जारी है। गरीबो की मदद के लिए चलाई जा रही मुहिम मे एक नाम प्रगतिशील आदर्श व्यापार मंडल का भी है। प्रगतिशील आदर्श व्यापार मंडल की तरफ से हर रोज़ ऐसे ज़रूरतमंद परिवारो के घरो तक रोज़ मर्रा मे इस्तेमाल होने वाले राशन के पैकेट बिना नाम पूछे और बिना फोटो खिचाए लगातार पहुॅचाए जा रहे है। प्रगतिशील अदर्श व्यापार
कटरा आज़मबेग से लिए गए 12 और लोगो के सैम्पल
दो दिन पहले पुराने लखनऊ मे हाट स्पाट घोषित किए गए कटरा आज़म बेग मोहल्ले मे रहने वाले 12 और लोगो का बुद्धवर को स्वाथ्य विभाग की टीम ने पहुॅच कर सैम्पल लिया है । कटरा आज़म बेग मोहल्ले की रहने वाली 36 वर्शीय केजीएमयू की नर्स में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद नर्स के परिवार के सभी 11 लोगो के सैम्पल लिए गए थे जिनमे से नर्स को मिला कर 6 लोगो मे कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है । नर्स समेत कोरोना के पाॅच मरीज़ो को पहले ही अस्पताल मे भर्ती कराया जा चुका है
लाक डाउन के 36 दिन पूरे ज्वाईन्ट पुलिस कमिश्नर ने किया हाट स्पाट इलाको का दौरा
लखनऊ मे कोरोना वायरस के मरीज़ो के मिलने के बाद अब तक जिन 19 मोहल्लो को हाट स्पाट घोषित कर सील किया गया था उन 19 हाट स्पाटो मे से दो मोहल्ले अब हाट स्पाट की श्रेणी से हटा दिए गए है अभी लखनऊ मे कुल 17 ऐसे हाट स्पाट है जहां रहने वाले लोग पूरी तरह से अपने अपने घरो मे ही है और इन 17 मोहल्लो को सील कर पूरी निगरानी की जा रही है। सील किए गए हाट स्पाटो से लगातार ये शिकायतें मिल रही थी कि सील किए गए मोहल्लो मे रहने वालो तक उनकी ज़रूरत
कोरोना के मरीज़ो मे लगातार हो रहा है इज़ाफा लेकिन लाक डाउन का देश को मिला लाभ
लखनऊ। चीन के वुहान शहर से निकले नोवेल कोरोना वायरस ने पूरी दुनियां को अपनी चपेट मे लेने के बाद भारत को अपनी ज़द मे ले लिया भारत मे कोरोना वायरस के पैर पसारने के बाद पूरे देश मे सम्पूर्ण लाक डाउन लागू कर दिया गया ताकि देशवासियो मे सामाजिक दूरी बनी रहे और कोरोना वायरस विस्तार रूप न ले सके । 25 मार्च से पूरे देश मे सम्पूर्ण लाक डाउन लागू कर दिया गया और देशवासियों ने अपने अपने घरो मे रह कर कोरोना वायरस से जंग शुरू कर दी । पूरे देश के सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयो
कमिश्नर पहुॅचे हाट स्पाट एरिया पुलिस कर्मियो को बताए सुरक्षा के गुण
कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद हाट स्पाट घोषित कर सील किए गए लखनऊ के गोमती नगर के विजय खण्ड आज पुलिस कमिश्नर सुजीत पाडेण्य ने पहुॅच कर हाट स्पाट क्षेत्र का जाएज़ा लिया और हाट स्पाट इलाके मे अपनी जान को जोखिम मे डाल कर ड्यिूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए कमिश्नर सुजीत पाडेण्य द्वारो फेस गार्ड शील्ड बिस्कुट और जूस के डिब्बे भी दिए गए। हाट स्पाट क्षेत्र पहुॅचे कमिश्नर सुजीत पाडेण्य ने यहंा डियूटी कर रहे पुलिस कर्मियो को लाक डाउन का पालन कराने के लिए दिश निर्देश देने के साथ ही पुलिस कर्मियो
मज़दूर बोले पुल का निर्माण शुरू होना चाहिए हमारे पास खाना नही है
पुराने लखनऊ में चाौक से लेकर मिल एरिया पुलिस चाौकी तक सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज के निर्माण का काम भी लाक डाउन की वजह से बन्द हो गया और पुल के निर्माण मे लगे अन्य ज़िलो और अन्य प्रदेश के करीब 50 मज़दूर भी फंस गए । पुल निर्माण का काम रूकने के बाद इन मज़दूरो की दिहाड़ी पर भी ब्रेक लग गया और मज़दूरो के ठेकेदार ने भी इन बेघर मज़दूरो से अपना दामन बचा लिया ऐसे में बुलाकी अडडा के पास निर्माणाधीन पुल के करीब सड़क के किनारे रहने वाले करीब 50 मज़दूरो के सामने
लाक डाउन के 35 दिन पूरे भारत मे मरीज़ो का आकड़ा पहुंचा 29 हज़ार के पार 937 की मौत
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे भारत मे लागू किए गए सम्पूर्ण लाक डाउन के आज 35 दिन पूरे हो गए है लेकिन इन 35 दिनो मे कोरोना वायरस के मरीज़ो मे कमी देखने को नही मिली है। भारत मे कोरोना वायरस के मरीज़ो की संख्या बढ़ कर 29974 हो गई है जबकि पूरे भारत में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़ कर अब 937 हो गई है इस बीच अच्छी खबर ये है कि कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 7027 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके है। कोरोना वायरस के सबसे
पुराने लखनऊ के हाट स्पाट कटरा आज़मबेग के 6 लोगो को किया गया कोरन्टाईन
लखनऊ। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण सोमवार को पुराने लखनऊ के चाौक थाना क्षेत्र अन्तर्गत सील किए गए कटरा अज़म बेग मोहल्ले मे रहने वाली कोरोना पाज़िटिव नर्स के परिवार के 6 लोगो को मंगलवार को कोरन्टाईन सेन्टर भेज दिया गया है। कटरा आज़म बेग मोहल्ले के साथ ही आस-पास के तीन मोहल्लो को आज नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सेनेटाईज़ करवा दिया गया है। इस मोहल्ले मे रहने वाले तीस अन्य लोगो के सैम्पल भी स्वाथ्य विभाग की टीम जाॅच के लिए ले गई है। इससे पहले हाट स्पाट घोषित किए गए हाता संगीबेग मोहल्ले के रहने वाले 40
मायावती की मांग मजदूर प्रवासियों को पेट भर खाना उपलब्ध कराए सरकार
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने यूपी समेत अन्य राज्यों में प्रवासी मजदूरों के प्रति चिंता व्यक्त की है। मायावती ने सोमवार को कहा कि सरकार को लाकडाउन से पीड़ित इन श्रमिकों को भरपेट खाना मुहैया कराने के साथ इनकी जल्दी घर वापसी का इंतजाम करना चाहिए। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि“ केन्द्र और सभी राज्य सरकारें कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने के साथ-साथ खासकर लाचार लाखों गरीब मजदूर प्रवासियों को पेट भर खाना उपलब्ध कराये वरना भूख से तड़पते ये लोग कैसे अपनी इम्यूनिटी बढ़ाकर घातक कोरोना बीमारी से बच पायेंगे। सरकारी गोदामों का गल्ला आखिर
