माँ मेनका की रसोई में प्रवासी यात्रियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है भोजन

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी के सौजन्य से रेलवे स्टेशन पर 18 वें दिन भी सुदूर प्रांतो से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासी भाइयों के लिए तहरी ,पानी व छोटे बच्चों को दूध उपलब्ध कराने का क्रम अनवरत जारी रहा। 1जून को रात तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुलतानपुर पहुँची। एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर एवं दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन क्षत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर सुलतानपुर पहुँची। तीनों श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सुलतानपुर रेलवे स्टेशन उतरने वाले सैकड़ों यात्रियों को सांसद मेनका संजय गांधी द्वारा लगाये गये खानपान स्टाल से

Read More

यूपी में निसर्ग तूफान का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने आज से अगले तीन दिनों तक लखनऊ सहित तराई व मध्य यूपी के क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। कभी धूप निकलती है तो कभी बादल आ जाते हैं।

Read More

पुलिस पेट्रोलिंग कार्य निरन्तर जारी रखा जाए: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने नए राशन कार्ड धारकों को तत्काल राशन उपलब्ध कराए जाने पर संतोष व्यक्त किया लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए राशन कार्ड धारकों को तत्काल राशन उपलब्ध कराए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में नए राशन कार्ड बनने पर ऐसे कार्ड धारकों को लगभग 02 माह बाद खाद्यान्न उपलब्ध हो पाता था। मुख्यमंत्री ने सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोई भूखा न रहे। मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की

Read More

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों को ज़मीन पर पटक कर बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

कमिश्नर द्वारा शुरू की गई नमस्ते लखनऊ मुहिम की खुली पोल ठाकुरगंज के मालिक खा सराय में हुई लूट की घटना कई घण्टो तक घटना से अनजान रहे डीसीपी लखनऊ संवाददाता, पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने आज सुबह मार्निंग वाक पर निकले 70 वर्षीय बुज़ुर्ग से मारपीट कर उन्हें ज़मीन पर पटकने के बाद उनके गले से चैन लूट ली और फरार हो गए। लूट की ये घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में माली खा सराय के पास कालीचरण डिग्री कॉलेज के पीछे उस स्थान पर हुई जहां पर करीब 3 वर्ष पूर्व प्राइवेट कंपनी के एकाउंटेंट आशीष कुबरेले बदमाशों द्वारा

Read More

पार्षद ने इन्स्पेक्टर को दिया कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र

लखनऊ।  साल 2009 से प्रदेश मे समाज सेवा के कार्यो मे अग्रणी भूमिका मे रहने वाली मदर टेरेसा फाउंडेशन की तरफ से इन्स्पेक्टर सआदतगंज महेश पाल सिंह को कोरोना योद्धा के पमाण पत्र से नवाज़ा गया है । मदर टेरेसा फाउंडेशन के लखनऊ ज़िले के चेयरमैन कशमीरी मोहल्ला वार्ड के पार्षद लईक आगा ने आज सआदतगंज कोतवाली पहुॅच कर इन्स्पेक्टर महेश पाल सिंह को कोरोना काल मे उनकी सराहनीय सेवाओ के लिए कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र भेंट किया । मदर टेरेसा फाउंडेशन की बुनियाद साल 2009 मे जौनुपर से दो बार विधायक रह चुके अरशद खान ने रख्खी गई

Read More

बन्धे से नीचे गिरा ई रिक्शा चालक की मौत दो ज़ख्मी

लखनऊ।  ई रिक्शा पर एसी लाद कर खदरा मे उतार कर वापस लौट रहा ई रिक्शा सोमवार की शाम हसनगंज थाना क्षेत्र के पक्का पुल के पास गोमती नदी के किनारे बने बन्धे से अनियन्त्रित होकर नीचे गिर गया। सड़क से बन्धे के नीचे गिरे ई रिक्शा चला रहे चालक समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए । गम्भीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक को बलरामपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां कुछ देर के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई । ई रिक्शा पर सवार दो अन्य युवको की हालत अब ठीक बताई जा रही

Read More

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर पत्रकारों ने पेश की एकता की मिसाल

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भंडारा न सजा कर चलते फिरते बाटा प्रसाद और राशन पुलिस कमिश्नर ने राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना इस अवसर पर कई कोरोना योद्धा हुए सम्मानित लखनऊ। उ. प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ के तमाम हिस्सों में जरुरतमंदो और प्रवासी मज़दूरों को राहत सामग्री का वितरण किया। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने अपने आवास से राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर

Read More

चालान छुड़ाने वालो की उमड़ी भीड़

लखनऊ। पिछले 68 दिनो मे लाक डाउन के दौरान पुलिस ने जिन वाहन का चालान किया या जिन वाहनो को सीज किया उन वाहनो के चालान लाक डाउन की अवधि मे लोगो के द्वारा नही छुड़ाए जा सके अनलाक वन के पहले ही दिन एसीपी के कार्यालयो मे ऐसे लोगो की लम्बी लम्बी कतारे देखी गई जिनके वाहनो के पुलिस द्वारा चालान किए गए थे। लाक डाउन की अवधि मे लाक डाउन का उलंधन करने के आरोप मे पुलिस ने हज़ारो की संख्या मे दो पहिया वाहन सीज़ किए है भारी संख्या में सीज़ किए गए वाहनो को खड़ा करने

Read More

अनलाक के पहले दिन बाज़ारो मे रही भीड़

लखनऊ। 68 दिनो के लाक डाउन के बाद शुरू हुए अनलाक वन के पहले दिन लखनऊ के बाज़ारो मे रौनक तो देखने को मिली लेकिन दुकानदारो मे असमंजस भी देखने को मिला । पुराने लखनऊ मे विभिन्न व्यापार मंडलो द्वारा दुकाने खोले जाने की रणनिति के तहत दुकाने खोली तो गई लेकिन कई व्यापार मंडल होने की वजह से दुकानदारो मे जानकारी का भी अभाव था। पुराने लखनऊ के अमीनाबाद मे कुछ दुकाने खोली गई तो नज़ीराबाद की अधिकतर दुकाने बन्द रही मोलवीगंज मे भी ऐसा ही नज़ारा देखा गया नख्खास अकबरी गेट चाौक टूरियागंज मे भी कुछ इसी तरह

Read More

आन लाईन प्रदर्शन के बाद शिया समुदाय ने किया नख्खास मे ब्लेड से मातम पीएम को भेजा ज्ञापन

लखनऊ। पुराने लखनऊ के नख्खास मे आज शिया समुदाय के सैकड़ो लोगो ने कोरोना वायरस की रोकथम के लिए ज़रूरी सोशल डिस्टेंिसग का पालन करते हुए सउदी अरब सरकार के खिलाफ आन लाई सोशल मीडिया के माध्यम से ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आल इन्डिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास के आवाहन पर हुए आन लाईन विरोध प्रदर्शन में शिया समुदाय के लोगो ने काले कपड़े पहन कर और अपने अपने घरो पर काले झण्डे लगा कर सउदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार की दोपहर हुए आन लाइन विरोध प्रदर्शन के बाद शिया धर्म गुरू

Read More

Scroll Up