प्रश्नकाल स्थगित-पूर्व सीएम तिवारी को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सत्र के पहले दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। वंदेमातरम के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल स्थगित कर दिया गया। उत्तराखंड के  पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी तिवारी को भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा। तिवारी जी के निधन को एक युग का समाप्त होना बताया। उन्होंने कहा कि तिवारी जी के समय ही प्रदेश को स्पेशल पैकज मिला था। सीएम

Read More

योगी सरकार ने जारी किए 800 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को सातवें वेतनमान के भुगतान के लिए 800 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। इस संबंध में शासनादेश गुरुवार को जारी हो गया। इससे अशासकीय महाविद्यालयों के 7745 शिक्षकों एवं राजकीय महाविद्यालयों के 5556 शिक्षकों को सातवां वेतनमान मिलने और इसी वित्तीय वर्ष में एरियर भी हासिल कर लेने की राह आसान हो गई है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए अपने बजट में 921 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था औहर इस संबंध में 13

Read More

IAS ऑफिसर विजय देव हो सकते हैं दिल्ली के नए मुख्य सचिव

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद अब नए मुख्य सचिव को लेकर होने वाली चर्चाओं पर विराम लग सकता है। सूत्रों की मानें तो 1987 बैच के आईएएस अधिकारी विजय देव दिल्ली के अगले मुख्य सचिव होंगे। एमएचए की ओर से उनकी नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। हालांकि, देर रात इसे लेकर आदेश जारी नहीं हो पाया है। विजय देव वर्तमान में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। मुख्य सचिव का पद उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में होगा। वह मुख्य निवार्चन अधिकारी के साथ मुख्य सचिव का भी काम संभालेंगे। उनके पास

Read More

झाबुआ में कांग्रेस और भाजपा असंतुष्टों से परेशान

मध्य प्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों को असंतुष्टों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने झाबुआ-अलीराजपुर की 5 में से 4 सीटें जीत ली थीं। पर इस बार उसकी राहें इतनी आसान नहीं हैं। मध्य प्रदेश ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सिर्फ दो सांसदों को जीताकर भेजा। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया। तीसरे सांसद कांतिलाल भूरिया उप चुनाव जीत कर आए। रतलाम सीट से भाजपा सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था। पर झाबुआ-रतलाम का

Read More

नवजात के शव को नोंचते रहे कुत्ते

शहर में सोमवार को एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई। एक नवजात के शव को कुत्ता नोच-नोच कर खाता रहा। देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी थी। कोई मुंह फेर आगे निकल जा रहा था तो कोई अपने काम में व्यस्त था। लेकिन, कोई भी रोकने के लिए आगे नहीं आ रहा था। कुत्ता कभी जिला अतिथि गृह के पास शव ले जा रहा था तो कभी पशुपालन अस्पताल की ओर। इससे पूर्व भी पशुपालन अस्पताल, डॉ. आरपी मिश्रा रोड व रेलवे ट्रैक पर फेंके गये नवजात के शव को कुत्ते निवाला बना चुके हैं। पिछले पांच दिनों

Read More

डॉटकॉम दुल्हन ने 16 युवकों को लूटा

एक लुटेरी दुल्हन नोएडा के दो युवकों सहित विभिन्न शहरों के अब तक 16 युवकों को अपना शिकार बना चुकी है। शादी के लिए रिश्ते की वेबसाइट के जरिये वह बार-बार अपना प्रोफाइल बदलकर अविवाहित युवाओं को झांसे में लेती है और फिर लूट कर फरार हो जाती है। नोएडा दोनों युवकों ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। बुलंदशहर निवासी सूरज त्यागी नोएडा के नयागांव में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। तीन महीने पहले सूरज ने शादी के लिए एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। कुछ दिन बाद

Read More

जौलीग्रांट-हैदराबाद के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू

देहरादून से हैदराबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार को सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है।  एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया की देहरादून-हैदराबाद विमान सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। यह विमान शाम 4 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और यात्रियों को लेकर ठीक साढ़े चार बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। गुरुवार को इंडिगो की उड़ान के लिए हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने केक काटकर इस उड़ान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक जगप्रीत, एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना मौजूद थे।

Read More

कृषि यंत्र अनुदान के लिए 160 करोड़ मंजूर

किसानों को कृषि यंत्र लेने में अब सुविधा होगी। कृषि यंत्र अनुदान योजना के लिए एक अरब 60 करोड़ की मंजूरी मिल गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस अनुदान के प्रस्ताव पर मुहर लगी। राज्य में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। राज्य की इस योजना में 160 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अनुदान की राशि मंजूर होने के बाद राज्य के किसान अब अनुदान पर कृषि यंत्र ले सकेंगे। कैबिनेट ने कुल आठ एजेंडे पर मुहर लगाई। इसमें केंद्र प्रायोजित पीएम

Read More

यूपी के नोएडा में एपीजे स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई है जिसमें दर्जनभर बच्चे घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि अंडर पास पर भारी मात्रा में बालू रेत पड़ी हुई थी जिसकी वजह से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह आठ बते नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रजनीगंधा अंडरपास पर एपीजे स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई। जब यह हादसा हुआ तो स्कूल बस में कई बच्चे सवार

Read More

नवंबर में और जहरीली होगी दिल्ली-NCR की हवा

दिल्ली में रविवार को मोटी धुंध की चादर छाई रही और इस मौसम की अब तक की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 381 दर्ज किया गया जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। इस मौसम में खराब वायु गुणवत्ता का यह सबसे अधिक सूचकांक है जो प्रदूषण के गंभीर स्तर से कुछ ही नीचे है। हालांकि दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शाम चार बजे एक्यूआई

Read More

Scroll Up