दर्दनाक! विवाह से लौट रही गाड़ी तालाब में गिरी

कुर्साकांटा के चिकनी गांव से विवाह के बाद लौट रही बारातियों की एक गाड़ी मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सुकसेना के पास एक पेड़ से टकराने के बाद तलाब में जा गिरी। गाड़ी में करीब दस बच्चे सवार थे। इनमें से छह की मौत हो गई है। बाकी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले बच्चों में गोलू कुमार (8), रिंकी कुमारी(9), करन कुमार(11), मिथुन कुमार (7),अजय कुमार (12) और नीतीश ऋषिदेव (14) शामिल हैं। बताया  जा रहा है कि बाराती रानीगंज के डोरिया गांव से कल रात चिकनी गई थी। आज

Read More

लखनऊ: होटल विराट इंटरनेशनल में भीषण आग,

चारबाग दूधमण्डी स्थित होटल एसएसजे इंटरनेशनल में मंगलवार सुबह 4 बजे करीब भीषण आग लग गई। लपटें तेजी से फैलते हुये बगल में बने होटल विराट तक जा पहुंची। अग्निकांड में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सिविल व बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग होटल एसएसजे इंटरनेशनल के बेसमेंट में बने बीयर बार से शुरू हुई। चंद मिनटों में ही आग ने पांच मंजिला होटल को चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख होटल कर्मचारी मौके से भाग निकले। इस बीच होटल के अलग-अलग कमरों में

Read More

AIIMS MBBS result 2021:

AIIMS MBBS 2021 Result: एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा परिणाम आज 18 जून को घोषित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 जून को शाम 6 बजे से एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के परिणाम aiimsexams.org पर उपलब्ध होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट aiimsexams.org पर देख सकते हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में काउंसलिंग- रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी। एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम 2021 का आयोजन 26 और 27 मई 2021 को दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30

Read More

पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा आज से

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा 18 जून से सात जुलाई तक इलाहाबाद और लखनऊ में होगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 14032 अभ्यर्थी सफल हुए थे जिनमें से 13663 ही आवेदन कर सके। इलाहाबाद में 17 और लखनऊ में 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। आयोग ने पहले 17 मार्च और फिर 17 मई से मुख्य परीक्षा की तारीख तय की थी। लेकिन दोनों बार टालना पड़ा। 23 मई को घोषित कार्यक्रम में 18 जून से सात जुलाई तक परीक्षा तय की गई। हालांकि अभ्यर्थियों को आठ जून को प्रवेश पत्र जारी किये गये।

Read More

चीन के चलते अफ्रीकी देशों से चोरी किए जा रहे हैं गधे

चीन में जिलेटिन की मांग की वजह से अफ्रीकी देशों से काला बाजारी के जरिए गधों की खाल को चीन भेजा जा रहा है। इस वजह से अफ्रीका के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां काफी संख्या में लोग कृषि कार्यों और भारी सामानों की ढुलाई के लिए गधों पर निर्भर होते हैं। हाल ही में यहां जोसेफ कामोनजो कारियूकी के तीन गधे लापता हो गए थे और बाद में इन सब के अवशेष बरामद हुए। केन्या से लेकर बुरकिनी फासो , मिस्र से लेकर नाइजीरिया तक के पशु अधिकार समूहों का कहना है कि गधे के

Read More

सैप जवान को साथी ने ही गोली मार कर दी हत्या

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के नाटवा में गंडक नहर का  निर्माण करा रही कंपनी के कार्यालय के समीप गुरुवार की देर रात एक सैप जवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जवान नंद जी यादव को उसके साथी जवान ने ही गोली मार दी जिससे कैम्प पर ही उसकी मौत हो गई। मृत जवान भोरे के हरदिया गांव का निवासी था। पुलिस ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद वहां आस पास के सैकड़ों ग्रामीण जुट कर गोली मारने वाले जवान को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। देखते देखते

Read More

मोहब्ब्त और इंसानियत का पैगाम दे गये सीएम योगी जी’

…मैं घबड़ा रहा था कि क्या पूछेंगे और मैं क्या उनको बताऊंगा। पर, योगी जी से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई। 15 मिनट मेरे आवास पर रहने के दौरान उन्होंने मोहब्ब्त और इंसानियत का ही पैगाम दिया। मुझसे कोई भी राजनैतिक बात नहीं की। कैसे मैंने समाज के काम को शुरू किया और उससे लोगों को कितना फायदा हुआ पूछा। जाते-जाते उन्होंने मुझे सरकारी की उपलब्धियों की जानकारी देने वाली एक पुस्तक भी भेंट की। यह बात शुक्रवार को दिल के दोस्त कहे जाने वाले मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट पदमश्री डॉ. मंसूर अहमद ने पत्रकारों को बताई। उनके आवास पर शुक्रवार सुबह

Read More

भूकंप के झटके से सहमा उत्तराखंड का उत्तरकाशी,

उत्तरखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं. गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे जब भूकंप आया तो लोग सहम गये और अपने घरों से बाहर निकलने लगे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है. हालांकि, अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गौरतलब है की इससे पहले पिछले साल दिसंबर में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में 28 दिसंबर को भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी.

Read More

11963 शिक्षकों का हुआ तबादला, आज से डाउनलोड करें आदेश

परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले की लिस्ट बुधवार को सालभर की प्रक्रिया के बाद जारी हो गई। कुल 11963 शिक्षकों को मनचाहे जिले में ट्रांसफर मिला है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक की संख्या 8918 और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों की संख्या 3045 है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया का उद्घाटन किया। शिक्षक गुरुवार सुबह दस बजे से अपना तबादला आदेश डाउनलोड कर सकेंगे। पहली बार क्यूआर कोड के साथ ट्रांसफर आर्डर जारी किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की आशंका न रहे। आवेदन

Read More

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण 13’ का हुआ समापन

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास (सूर्य किरण 13) के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर भारत एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल नीरज वर्मा ने कहा कि इससे एक-दूसरे को लेकर समझ बढ़ी है। युद्धाभ्यास के समापन पर वर्मा ने परेड की सलामी ली। मंगलवार को 14 दिवसीय युद्धाभ्यास के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मेजर जनरल वर्मा ने कहा कि दोनों देशों के बीच चले युद्धाभ्यास में जवानों ने अपने हुनर को साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के लिए आतंकी और आपदा की घटनाओं से निपटने में मील का पत्थर

Read More

Scroll Up