सैप जवान को साथी ने ही गोली मार कर दी हत्या

सैप जवान को साथी ने ही गोली मार कर दी हत्या

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के नाटवा में गंडक नहर का  निर्माण करा रही कंपनी के कार्यालय के समीप गुरुवार की देर रात एक सैप जवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जवान नंद जी यादव को उसके साथी जवान ने ही गोली मार दी जिससे कैम्प पर ही उसकी मौत हो गई। मृत जवान भोरे के हरदिया गांव का निवासी था। पुलिस ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद वहां आस पास के सैकड़ों ग्रामीण जुट कर गोली मारने वाले जवान को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। देखते देखते उग्र ग्रामीणों ने कैम्प पर पथराव शुरू कर दिया। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। वहीं लाठी भी चलाई।

उल्लेखनीय है कि नाटवा में कमला कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी गंडक नहर का निर्माण कार्य करा रही है। दो वर्ष पूर्व अपराधियों ने कंपनी से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर काम को बंद करा दिया था। इसके बाद वहां सुरक्षा के लिए सात जवानों का कैम्प बनाया गया था। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर कई थानों की पुलिस को वहां भेजा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up