मोहब्ब्त और इंसानियत का पैगाम दे गये सीएम योगी जी’

मोहब्ब्त और इंसानियत का पैगाम दे गये सीएम योगी जी’

…मैं घबड़ा रहा था कि क्या पूछेंगे और मैं क्या उनको बताऊंगा। पर, योगी जी से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई। 15 मिनट मेरे आवास पर रहने के दौरान उन्होंने मोहब्ब्त और इंसानियत का ही पैगाम दिया। मुझसे कोई भी राजनैतिक बात नहीं की। कैसे मैंने समाज के काम को शुरू किया और उससे लोगों को कितना फायदा हुआ पूछा। जाते-जाते उन्होंने मुझे सरकारी की उपलब्धियों की जानकारी देने वाली एक पुस्तक भी भेंट की।

यह बात शुक्रवार को दिल के दोस्त कहे जाने वाले मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट पदमश्री डॉ. मंसूर अहमद ने पत्रकारों को बताई। उनके आवास पर शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गये थे। उनके आने की सूचना पर 42 /9   प्राग नारायण रोड छावनी में तब्दील हो गई। नगर निगम ने पदमश्री के आवास तक आने वाली सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया। सुबह से ही नगर निगम की टीमें यहां साफ-सफाई में जुट गईं। पदमश्री डॉ. मंसूर अहमद ने कहा कि सेवा का काम अच्छा हो रहा है उन्होंने उसकी तारीफ की। मैंने उनको बताया कि डॉ सरन, डॉ नारायण, डॉ पुरी, डॉ निशि सेठी और नए लड़के बहुत अच्छे-अच्छे आये हैं। डॉ. नकुल सिन्हा के बारे में उन्होंने कहा कि वे तो चैम्पियन हैं।

मुख्यमंत्री बोले नये डॉक्टरों को पॉलिश करने की जरूरत
मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान यह बात हुई कि जो नये डॉक्टर आये हैं उनको पॉलिश करेंगे तो ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने मुझसे कोई राजनैतिक बात नहीं की। उन्होंने इंसानियत की बात कही। उनको लारी कार्डियोलॉजी के बारे में पता है। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, केबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा नेता सुरेश तिवारी, पार्षद नागेन्द्र सिंह चौहान मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up