जब्त पासपोर्ट से नीरव मोदी कैसे कर रहा है यात्रा

जब्त पासपोर्ट से नीरव मोदी कैसे कर रहा है यात्रा

कांग्रेस ने गुरुवार को नीरव मोदीमामले में सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि जब उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था, तो वह पिछले तीन माह से भारतीय पासपोर्ट पर कई देशों की यात्राएं कैसे कर रहा है। पार्टी ने इस बारे में सरकार खासतौर पर विदेश मंत्रालय से सफाई मांगी है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि इंटरपोल से जानकारी मिली है कि नीरव मोदी ने पासपोर्ट निरस्त होने के बावजूद तीन देशों की यात्रा की है। जब सरकार ने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था, तो नीरव मोदी यात्राएं कैसे कर रहा है। इससे साफ है कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को उसका पासपोर्ट रद्द करने की सूचना नहीं दी है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि बैंक घोटाला कर विदेश भागने वाले लोगों के मामले में सरकार को जो तत्परता दिखानी चाहिए थी, वो नहीं दिखी। इसके लिए सरकार ने कोई ठोस प्रयास भी नहीं किए।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार की इस रवैये के चलते लोगों का बैंकिग व्यवस्था पर से विश्वास उठ गया है। लोगों ने बचत खातों में पैसा रखना बंद कर दिया है। चालू वित्त वर्ष के आठ माह में बैंकों में जमा राशि चालीस हजार 429 करोड़ रुपये रह गई है। जबकि 2016-17 में यह राशि दो लाख 75 हजार 682 करोड़ रुपये थी। इसके साथ सरकार ने  किसान विकास पत्र, ईपीएफ और  सुकन्या योजना पर ब्याज दर कम कर दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up