केरल में बाढ़ का कहर

केरल में भारी बारिश और भूस्लखन के चलते शुक्रवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इससे मरने वालों की कुल संख्या 30 हो गई है। वहीं पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 54,000 लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में दो दिनों से भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे पूरे राज्य में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस बीच इडुक्की जलाशय से और अधिक पानी छोड़ने की संभावना के मद्देनजर इडुक्की और उसके नजदीकी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

Read More

रेलवे में खानपान संबंधी शिकायतों की संख्या में गिरावट :

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि रेलगाड़ियों में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में गिरावट संबंधी शिकायतें पिछले दो सालों में कम हुई हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में बताया कि खानपान की गुणवत्ता के बारे में प्राप्त शिकायतों के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले दो वित्तीय वर्षों में शिकायतों की संख्या में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि सिर्फ खानपान की गुणवत्ता की शिकायतों की संख्या में ही नहीं, बल्कि अन्य प्रकार की शिकायतों सहित कुल शिकायतों में गिरावट देखी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल का प्रयास है कि गाड़ियों में परोसे

Read More

जोधपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फटा

राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना के फाइटर प्लेन सुखोई 30 का टायर रनवे पर लैंडिंग करते फट गया। हालांकि, सुखोई के पायलेट को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से सुरक्षति है। गुरुवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद रनवे को बंद कर दिया गया। इस वजह से तकरीबन एक घंटे तक रनवे पर विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा। डिफेंस प्रवक्ता संबित घोष ने बताया कि दोपहर तकरीबन 12:25 पर लड़ाकू विमान सुखोई का टायर रनवे पर उतरते समय फट गया था। इसके तुरंत बाद एयरफोर्स ने हालात को काबू में

Read More

अगस्त क्रांति कैसे बनी जन-क्रांति?

अगस्त क्रांति भारत से ब्रितानी हुकूमत को उखाड़ फेंकने की अंतिम और निणार्यक लड़ाई थी, जिसकी कमान कांग्रेस के नौजवान नेताओं के हाथ में आ गई थी। राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ के नारे के साथ अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर करने के लिए देश की जनता का आह्वान किया था। इसलिए इसे ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के रूप में याद किया जाता है। देश की जनता उस समय द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत को झोंक दिए जाने से ब्रितानी सरकार से नाराज थी। युद्ध के कारण जरूरियात की चीजों की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। खाने-पीने की वस्तुओं

Read More

केरल में भूस्खलन और भारी बारिश के बाद

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मरनेवालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। जिसके बाद राज्य के 22 बांध खोल दिए गए हैं। लगातार बारिश के चलते शुकवार की सुबह इडुक्की जलाश के पांच में से दो और फाटक खोल दिए गए हैं। इससे पहले, केरल के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार तड़के भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में इडुक्की जिले के 11, मलप्पुरम जिले के पांच, वायनाड के तीन, कन्नूर के दो और कोझिकोड के एक व्यक्ति शामिल हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने

Read More

वेंकैया नायडू ने रखी हरिवंश के लिए ब्रेकफास्ट पार्टी

एनडीए उम्मीदवार व जनता दल (यूनाइटेड) नेता हरिवंश नारायण सिंह के गुरुवार को राज्यसभा के उपसभापति चुने जाने के बाद उपराष्ट्रपति व राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने आज (शुक्रवार) ब्रेकफास्ट पार्टी का आयोजन किया है। इसमें कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं होगी। ब्रेकफास्ट पार्टी में शामिल न होने के पीछे कांग्रेस ने कोई वजह नहीं बताई है। मालूम हो कि हरिवंश नारायण सिंह ने गुरूवार को राज्यसभा के उपसभापति चुने गए। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 20 वोट से हराया। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा- उन्हें लिखने की क्षमता का आशर्वाद मिला हुआ

Read More

किसके सिर सजेगा राज्यसभा उपसभापति का ताज,

राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। सबसे पहले विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद ने राज्यसभा महासचिव देश दीपक वर्मा के कक्ष में जाकर नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के पांच सेट दिए गए, जिन पर कांग्रेस के साथ राकांपा, राजद, सपा, तेलुगुदेशम व तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के हस्ताक्षर थे। इसके बाद साढ़े 11 बजे एनडीए उम्मीदवार हरिवंश ने राजग नेताओं के साथ अपने नामांकन के चार सेट दाखिल किए। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हरिप्रसाद ने कहा कि

Read More

इंसानी बस्तियों में सांप निकलने की घटनाएं 60 फीसदी बढ़ीं,

गर्मी और उमस के चलते सांप अपने बिलों से निकलकर इंसानी आबादी के पास भटक रहे हैं। वर्ष 2015 से तुलना करें तो आवासीय भवनों व कार्यालय परिसरों के पास सांप पाए जाने की घटना में 60 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। राजधानी में वर्ष 2015 में जहां जून-जुलाई में सांप निकलने की 59 घटनाएं सामने आई थीं। वहीं, इस वर्ष इन दो महीने में सांप निकलने की 99 घटनाएं सामने आई हैं। गौरतलब है कि अरावली और यमुना को दिल्ली के पर्यावरण के दो प्रमुख नियामकों में शामिल किया जाता है। इन दोनों पर्यावासों में घुले-मिले जंतु और

Read More

दलित संगठनों का भारत बंद आज

ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा सहित कई दलित संगठनों ने एससी/एसटी एक्ट को सख्त बनाने समेत कई मांगों को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया है। सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तार का प्रावधान हटा दिया था। जिसके बाद दलित संगठनों ने इसका विरोध किया था। दलितों के विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने एससी-एसटी एक्ट के मूल प्रावधानों वाले संशोधन बिल को लोकसभा में पेश किया, जहां यह संशोधन बिल पास हो गया। अब इसे इसे राज्यसभा में पेश किया गया है। बता दें, दलित संगठनों के साथ ही भारत बंद में पूर्व सैनिक और ऑल इंडिया

Read More

मराठा समूहों का आज महाराष्ट्र बंद

मराठा समूहों के संघ सकल मराठा समाज ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठा लोगों को आरक्षण की मांग को लेकर आज 9 अगस्त को महाराष्ट्र में बंद का आह्वान किया है। बुधवार को कहा गया कि नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में गुरुवार को बंद रखा जाएगा ताकि आरक्षण के लिए समुदाय की मांग पर दबाव बनाया जा सके। अधिकारियों ने हिंसा की आशंका को देखते हुए कुछ इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठा लोगों

Read More

Scroll Upstring(0) ""