किसके सिर सजेगा राज्यसभा उपसभापति का ताज,

किसके सिर सजेगा राज्यसभा उपसभापति का ताज,

राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। सबसे पहले विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद ने राज्यसभा महासचिव देश दीपक वर्मा के कक्ष में जाकर नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के पांच सेट दिए गए, जिन पर कांग्रेस के साथ राकांपा, राजद, सपा, तेलुगुदेशम व तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के हस्ताक्षर थे। इसके बाद साढ़े 11 बजे एनडीए उम्मीदवार हरिवंश ने राजग नेताओं के साथ अपने नामांकन के चार सेट दाखिल किए। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी ने निश्चित रूप से काफी सोच विचार के बाद यह फैसला किया होगा। उन्होंने चुनाव में सकारात्मक परिणाम मिलने का विश्वास व्यक्त किया। मतदान गुरुवार की सुबह 11 बजे होना है। राज्यसभा के पूर्व उपसभापति पीजे कुरियन का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो गया था।

शिवसेना ने समर्थन किया
शिवसेना ने एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इससे पहले शिवसे

राहुल समर्थन मांगे तो आप के सदस्य देंगे वोट
आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए कांग्रेस द्वारा बी के हरिप्रसाद की उम्मीदवारी को विपक्ष की एकता के लिए बाधक बताया। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से हरिप्रसाद के लिए समर्थन मांगेंगे तब ही आप सदस्य वोट देंगे।

चुनाव टालने की मांग
इस बीच कुछ राजनीतिक दलों चुनाव टालने की मांग की है। बीएसपी, टीएमसी और टीडीपी ने सदन के सभापति से गुरुवार को होने वाले चुनाव को टालने की मांग की है। ये मांग दक्षिण के दिग्गज नेता और डीएमके के मुखिया रहे एम करुणानिधि के मंगालवार को हुए निधन का हवाला देते हुए रखी गई है। इन विपक्षी पार्टियों का कहना है कि संभव है डीएमके के सांसद इस कारण चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसलिए उप सभापति चुनाव को टाल दिया जाए।

हरिवंश के साथ कई मंत्री रहे मौजूद
हरिवंश के साथ नामांकन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, धर्मेद्र प्रधान, अनंत कुमार, विजय गोयल, जेपी नड्डा आदि के साथ जदयू के आरसीपी सिंह, शिवसेना के संजय राउत व अनिल देसाई, अकाली दल के नरेश गुजराल मौजूद थे। शिवसेना व अकाली नेताओं की मौजूदगी से इन दोनों दलों की नाराजगी को लेकर लगाई जा रही अटकलें भी समाप्त हो गई। एनडीए नेताओं ने अन्नाद्रमुक व टीआरएस के साथ बीजद का समर्थन मिलने की भी संभावना जताई है।

कनिमोझी व कुछ सांसद रह सकते हैं गैरहाजिर
राज्यसभा में जीत का आंकड़ा 123 का है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के पास 113 सांसदों का समर्थन है, जबकि एनडीए की ताकत 96 सांसदों की है। दो सदस्यों वाली पीडीपी ने सदन में किसी के पक्ष में वोट न करने का फैसला किया है। वाएएसआर कांग्रेस ने अभी फैसला नहीं किया है, लेकिन उसने तेलुगुदेशम से दूरी बनाए रखने की बात कही है जो कांग्रेस के साथ है। यूपीए से द्रमुक की कनिमोझी व सपा से जया बच्चन के मतदान में आने को लेकर संशय है। कनिमोझी अपने पिता करुणानिधि के निधन के कारण नहीं आएंगी, जबकि जया बच्चन भी पारिवारिक कारणों से मतदान से दूर रह सकती हैं।

ना ने सलाह न लेने पर नाराजगी जताई थी। राज्यमतदान के पहले भी बदल सकती है स्थिति
सूत्रों के अनुसार मतदान तक भी स्थितियां बदल सकती हैं। ऐने मौके पर अगर कोई एक उम्मीदवार नाम वापस लेता है तो मतदान की नौबत ही नहीं आएगी। जिस तरह से एनसीपी ने अंकगणित को देखते हुए अपना उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया। सभा में शिवसेना के सदस्य अनिल देसाई ने कहा, हम एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up