कांधला रोड पर राष्ट्रीय एकता सम्मेलन नाम से आयोजित जनसभा में शुक्रवार को शिवपाल यादव ने कहा कि मैं सोचता था नेता जी (मुलायम सिंह) का अपमान न हो। मैंने अपने इकलौते बेटे की कसम खाई थी। दो साल इसीलिए उपेक्षा सही कि परिवार न टूटे पर बहुत होने पर सेक्यूलर मोर्चा गठित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहें है कि मोर्चा भाजपा के इशारे पर चल रहा है। मेरी भाजपा से कोई बात भी नहीं हुई है, जो यह अफवाह फैला रहे हैं वह डरे हुए हैं और मेरे रास्ते को रोकने की कोशिश
Category: देश
51 साल की उम्र में जैन मुनि तरुण सागर महाराज का दिल्ली में निधन,
जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागर महाराज का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया है। वे 51 वर्ष के थे। कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुनिश्री अपने अनुयायियों के साथ दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर अंतिम सांसे लीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि जैन मुनि तरुण सागर हमेशा उनके प्रवचनों और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए याद किए जाएंगे। मेरी संवेदनाएं जैन समुदाय और उनके शिष्यों के साथ है। गुरुवार को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़
आतंकी कमांडर ने दी अाखिरी चेतावनी
आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू ने पुलिसकर्मियों के परिजनों के अपहरण की जिम्मेदारी ली और पुलिस हिरासत में बंद आतंकवादियों के परिजनों को तीन दिन के भीतर रिहा करने की मांग की। अपहरण की जिम्मेदारी लेने से संबंधित बात सोशल मीडिया पर चल रही एक ऑडियो क्लिप में कही गई है। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 12 मिनट की इस क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि या इसे खरिज करने से इनकार किया। इस क्लिप में नाइकू यह कहता सुनाई देता है, ‘हम इसमें आपके परिवारों को शामिल नहीं करना चाहते। हमने आपके परिजनों को इसलिए उठाया, ताकि आपको
हार्दिक पटेल का अनशन जारी,
पाटीदार समुदाय के लोगों को शिक्षा तथा नौकरियों में आरक्षण देने की मांग कर रहे नेता हार्दिक पटेल का अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को सातवें दिन पर पहुंच गया। हार्दिक ने बताया कि अब उन्होंने जल ग्रहण करना भी बंद कर दिया है। हार्दिक ने एक बयान में कहा कि यद्यपि उन्होंने भोजन और पानी लेना बंद कर दिया है, लेकिन वह महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हुए तब तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक उन्हें विजय प्राप्त नहीं हो जाती। कांग्रेस नेता कानू कलसारिया,राज्य इकाई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोधवाड़िया और विधायक विक्रम मदाम सहित गुजरात कांग्रेस के
एनटी रामाराव के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
एनटी रामा राव के पुत्र और राज्यसभा के पूर्व सदस्य नंदमुरी हरिकृष्ण की तेलंगाना के नालगोंडा जिले में आज हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू के रिश्तेदार भी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय हरिकृष्ण एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कावली जा रहे थे। रास्ते में नालगोंडा राजमार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकराई और पलट कर सड़क के दूसरी ओर चली गयी। नारकटपल्ली स्थित कामिनेनी अस्पताल के उप-चिकित्सा अधिकारी आमिर खान ने पीटीआई..भाषा को बताया कि हरिकृष्ण के
Exclusive interview
देश में जहां इन दिनों एक राष्ट्र एक-चुनाव की चर्चा है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खिलाफ राजनीतिक दल लामबंद हो रहे हैं, लेकिन इन सबसे अलग निर्वाचन आयोग चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत से चुनाव से जुड़े तमाम मुद्दों पर हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ मदन जैड़ा और विशेष संवादाता श्याम सुमन ने विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत है मुख्य अंश.. आजकल सबसे ज्यादा चर्चा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की है। चुनाव आयोग में इस पर क्या हो रहा है? चुनाव आयोग में अभी कुछ नहीं हो रहा है। हम अपनी राय
RRB group D exam 2021
रेलवे में ग्रुप डी यानी लेवल-1 की भर्ती के लिए परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थियों को शहर और पाली की जानकारी दस दिन पहले दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परीक्षा के चार दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था इसलिए की गई है जिससे सेटिंग की गुंजाइश न रहे। मालूम हो कि दस दिन पहले शहर की जानकारी होने पर करोड़ों अभ्यर्थियों को ट्रेन में वेटिंग टिकट के सहारे सफर करना पड़ेगा। रेलवे ने लेवल-1 के 62,097 रिक्त पदों पर
महिलाओं के खतना पर दाऊदी संगठन ने कहा-
दाऊदी-बोहरा मुस्लिम समुदाय के एक समूह के सदस्यों ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अदालतें जनहित याचिकाओं के जरिए सदियों पुरानी महिला खतना की धार्मिक परंपरा की संवैधानिकता पर फैसला नहीं करें। समूह ने कहा कि दाऊदी-बोहरा समुदाय सहित इस्लाम के कुछ पंथों में महिला खतना की परंपरा है और इसकी वैधता की अगर जांच की जानी है तो बड़ी संविधान पीठ द्वारा ऐसा किया जाए। दाऊदी- बोहरा मुस्लिम समुदाय की नाबालिग लड़कियों के खतना की परंपरा को चुनौती देने के लिए दिल्ली के एक वकील की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की
यूपी में 95,445 शिक्षक भर्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 95,445 शिक्षक भर्ती की शुरुआत करेगी। यह भर्ती दिसंबर से पहले करने की योजना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश सरकार कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती और चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भर्ती की शुरुआत कर देना चाहती है। अभी तक यह भर्ती फरवरी 2019 में करने की योजना थी लेकिन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भर्ती को दिसंबर से पहले करने पर विचार चल रहा है। बीते दिनों हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा नियामक प्राधिकारी और बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को भर्ती जल्द कराने के लिए
ट्रेनों के कोच में सीसीटीवी लगाने की तैयारी शुरू
रेलवे ने अपने यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस रखने को कई बार कह चुके हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने पहले ही एनाउंस कर दिया था कि वो स्टेशनों के साथ साथ ट्रेनों के कोच में भी सीसीटीवी लगाएंगा। अब रेलवे ने अपनी बहु-प्रतीक्षित निगरानी प्रणाली के लिए निविदा आमंत्रित की हैं। इसके तहत सभी स्टेशनों और डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रेलवे के दूरसंचार संगठन रेलटेल की वेबसाइट पर 22 अगस्त को निविदा से जुड़ा नोटिस अपलोड किया गया है।
