लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मूुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आज कहा कि अयोध्या की विवादित जमीन पर उच्चतम न्यायालय के आने वाले फैसले का समाज के सभी वर्ग सम्मान करें और सरकार लोगों जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करे। बसपा प्रमुख ने आज लगातार दो टवीट किये जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या पर एक दो दिन में फैसला आने वाला है । फैसले को लेकर सभी उत्सुक हैं। देश हित में उच्चतम न्यायालय के फैसले का सभी लोगों को सम्मान करना चाहिये। अयोध्या प्रकरण के सम्बंध में मा सुप्रीम कोर्ट का फैसला आजकल में ही
Category: शहर
कड़ी सुरक्षा के बीच शान्तीपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुआ चुप ताज़िए का जुलूस
सुरक्षा के थे पुख्ता इन्तिज़ाम लखनऊ। दो महीने आठ दिन तक चले गम के सिलसिले का आज समापन हो गया कर्बला मे यज़ीदी फौज द्वारा बर्बर तरीके से शहीद किए गए नवासे रसूल हज़रत इमाम हुसैन अ0स0 और उनके 71 साथियो के गम के सिलसिले मे बुद्धवार की सुबह लखनऊ मे परम्परागत तरीके से चुप ताज़िये का जुलूस निकाला गया। जुलूस बुद्धवार की सुबह तड़के बजाज़ा थित नाज़िम साहब के इमाम बाड़े से निकाला गया चुप ताज़िये का जुलूस अक्बरीगेट नख्खास बिल्लौचपुरा चैराहे से मुड़ कर गिरधारा सिंह इन्टर कालेज मंसूर नगर होता हुआ रौज़ा-ए-काज़मैन शान्ती पूर्ण महौल मे सम्पन्न
मलिहाबाद मे चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना
लखनऊ। पुलिस से बेखौफ चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने मलिहाबाद थाना क्षेत्र के भुलसी गांव में सोमवार देर रात 4 घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपए के कीमती जेवरात और सामान समेत नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया । बताया जा रहा है कि भुलसी गांव में 2 घरों में हुई चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर ही रही थी, तभी चोरों ने पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए दो और घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस की सक्रियता के
चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद
लखनऊ। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनपद आगरा में चेकिंग के दौरान एक वाहन से 120 पेटी अवैध देशी तथा कुल 5760 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कुल मात्रा 1152 बल्क लीटर है। छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।इसी कड़ी में जनपद सहारनपुर में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान देशी शराब की दुकान से 5 लीटर अवैध शराब, 3 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 111 क्यूआर कोड, 213 सील रीलयुक्त ढ़क्कन, 95 पौखाली पौव्वा तथा 38 पौव्वा नकली शबनाम अंगूरी ब्राण्ड
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सिविल अस्पताल में किया डेंगू वार्ड का निरीक्षण
लखनऊ। लखनऊ में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके चलते डेंगू के कारण हो रही मौतों को लेकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य दिवेश चतुर्वेदी ने शनिवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देवेश चतुर्वेदी ने लोगों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और साथ ही डेंगू से बचाव व मरीजों को बेहतर इलाज के निर्देश दिये हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वार्डों के निरीक्षण के बाद मीडिया को इस विषय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी अस्पतालों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करा रही है और कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें व अमनों अमान कायम रखें: फरंगी महली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्या बल्कि पूरे भारत का सबसे संवेदनशील मसला “अयोध्या प्रकरण” जो कि एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। जिसको लेकर भारत तो क्या बल्कि भारत के बाहर तमाम देशों में रहने वाले लोगों की निगाहें इस मसले के फैसले पर टिकी हुई हैं। बहुत जल्द ही इसके ऊपर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। जिसको लेकर ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फरंगी महली ने तमाम मुसलमानों से यह अपील की है कि वह देश में अमनों अमान कायम रखें। उन्होंने कहा हमारे मुल्क की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आता है तो
नशे में धुत बदमाश ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा
लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात एक बदमाश ने बेखौफ होकर 100 नम्बर गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद फायरिंग कर मौके पर फरार हो रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। बता दें कि पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर तमंचा, खोखा, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद बरामद की है। जानकारी के मुताबिक लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास नशे में धुत रईसजादे ने डायल 100 की गाड़ी के बगल में खड़े होकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मचा दिया था। आरोपी युवक की पहचान गोंडा
बुजु़र्ग को धमकाने वाला दबंग पहुॅचा हवालात
लखनऊ। पुलिस का खौफ दबंगों पर पुलिस की कार्यवाही का ड रनज़र नही आ रहा है। पुलिस से बेखौफ ऐसा ही दबंग आज बाज़ार खाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को बाजार खाला के मिल एरिया क्षेत्र में देखने को मिला है जहां गाड़ी पंचर बनाने वाले दुकानदारों को दबंग दीपू खुलेआम धमकी व भद्दी भद्दी गालियां दे रहा है साथ ही दबंग दीपू ने दबंगई दिखाते हुए दुकानदारों को उनकी दुकान में आग लगाने और जान से मारने की भी धमकी भी दे डाली। बताया जा रहा है कि दबंग दीपू मिल एरिया क्षेत्र से गाड़ी पंचर बनाने
पटाखे जलाने को लेकर दो सम्प्रदायों के बीच मारपीट
लखनऊ। इन्दिरानगर क्षेत्र में दो सम्प्रदायों के बीच पटाखे जलाने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्दिरानगर के तकरोई में रात करीब नौ बजे दो सम्प्रदायों के लोगों के बीच पटाखे जलाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साये लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस सिलसिले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे
कमलेश तिवारी की पत्नी ने संभाली हिन्दू समाज पार्टी की कमान
लखनऊ । हिन्दू समाज पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन तिवारी आज पार्टी की बागडोर संभाल ली। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने इसकी घोषणा की। इस दौरान किरन तिवारी ने कहा कि वे कमलेश तिवारी के सपनों को हर कीमत पर पूरा करेंगी। साथ ही शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 15 लाख रुपये देकर कमलेश तिवारी का अपमान किया है। आपको बता दें कि हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्तूबर को लखनऊ के खुर्शेदबाग स्थित उनके आवास पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। गुजरात एसटीएफ ने पहले इस
