शाद अली के जन्मदिन के खास अवसर पर संदीप सिंह और सूरमा की संपूर्ण कास्ट ने एक विशेष वीडियो के जरिये उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी और संदीप सिंह ने अपने निर्देशक के लिए जन्मदिन पर एक छोटा सा वीडियो बनाकर उन्हें एक यादगार तोहफा दिया। ‘सूरमा’, संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक है जो हॉकी के एक दिग्गज खिलाड़ी हैं और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन रह चुके हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर के रूप में प्रसिद्ध संदीप ने भारतीय हॉकी को कई सुनहेरे क्षण दिए हैं। 2012 के
Author: admin
अंबानी की पार्टी में पहुंचे सितारे, इस अंदाज में नजर आईं विश्व सुंदरी
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे की शादी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से होने वाली है। गोवा में प्री-एंगेजमेंट करने के बाद सोमवार रात अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इतना ही नहीं इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची। मुंबई स्थित अंबानी के एंटिला में रखी गई इस पार्टी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। वहीं, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ पहुंची। बता
PHOTOS: फिर हार्दिक पांड्या के साथ नजर आईं ये एक्ट्रेस,
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद तो जिस एक्ट्रेस और क्रिकेटर की जोड़ी की इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वो जोड़ी है एली अवराम और इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर हार्दिक पांड्या की। पिछले कुछ दिनों में दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि एली ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था। कैमरा देख भागी एली यूं छुपाया मुंह… लेकिन हाल ही में दोनों को एक बार फिर मुबंई स्थित हाकिम आलिम के सलून के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया। हर
SAD: नहीं रहा ‘दिल मिल गए’ का ‘जिग्गी’
छोटे परदे के पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ में काम कर चुके टीवी एक्टर करण परांजपे का 26 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। उनका निधन 25 मार्च को हुआ था और उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया। खबरों की मानें तो करण को नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। करण वाही ने दी जानकारी… करण ने टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में जिग्नेश उर्फ जिग्गी का रोल प्ले किया था जो हॉस्पिटल में मेल नर्स था। करण की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं
डेटा लीक के बाद फेसबुक पर लगा ये बड़ा आरोप
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अमेरिकी और ब्रिटेन के समाचार पत्रों में कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल पर माफी मांगने के बाद एक नया मामला सामने आया है। फोन पर फेसबुक इस्तेमाल करने वालों की पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट, कॉल, मैसेज और लोकेशन हिस्ट्री फेसबुक के पास है। न्यूजीलैंड के एक सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ ने तस्वीरों के साथ ऐसा दावा किया है। न्यूजीलैंड के सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट डिलन मैके का दावा है कि फेसबुक यूजर की मोबाइल कॉल्स, एसएमएस और लोकेशन को भी हर वक्त ट्रैक करता है। कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के सामने आने के बाद
शापिंग मॉल में आग से 64 जिंदगी खाक, मरने वालों में 11 बच्चे शामिल
रूस के साइबेरिया प्रांत के केमरोवो शहर के एक शॉपिंग मॉल में रविवार को आग लगने से मरने वालों की तादाद सोमवार को बढ़कर कम से कम 64 हो गई। रूस के आपातकालीन सेवा मंत्री व्लादिमीर पुत्शकोव ने यह जानकारी दी। इस अगलगी को सोवियत संघ के विघटन के बाद से रूस की सबसे भयानक आग दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। कई लोग लापता पुत्शकोव ने कहा, केमरोवो शहर के विंटर चेरी मॉल (जिमवाया विश्नाया) में रविवार को लगी आग पर नियंत्रण पाने के बाद सोमवार को 64 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। छह शव
पाक की सात कंपनियों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा
पाकिस्तान की सात कंपनियों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। अमेरिकी सरकार ने पिछले सप्ताह जारी सूची में इनके नाम शामिल किए हैं। यह कंपनियां कथित तौर पर परमाणु कारोबार में संलिप्त हैं। इसे पाकिस्तान के एनएसजी में शामिल होने के प्रयासों पर कुठाराघात बताया जा रहा है। अमेरिका के ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी ने पिछले सप्ताह प्रकाशित फेडरल रजिस्टर में कुल 23 कंपनियों को शामिल किया है। पाकिस्तानी कंपनियों के अलावा इस सूची में दक्षिणी सूडान की 15 ओर सिंगापुर की एक कंपनी शामिल है। ब्यूरो ने कहा है कि सभी पाकिस्तानी कंपनियों के बारे में
बीजिंग के सीक्रेट दौरे पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन!
चीन की मीडिया में आज इस बात की अटकलें जोरों पर हैं कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन राजधानी बीजिंग में मौजूद हैं। चीन और उत्तर कोरिया की सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद यह अटकलें लगाई जा रही है। बहरहाल, किम की यात्रा के बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो अपने पिता की मृत्यु के बाद वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद से यह किम की पहली विदेश यात्रा होगी। चीन के विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसे इस
ज्ञान बांटने की बजाए अर्जित को गिरफ्तार करें नीतीश
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के आरोपित पुत्र अर्जित शाश्वत की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव ने देश को साम्प्रदायिक हिंसा से बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्यमंत्री से अर्जित की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘लालू जी ने देश को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने के लिए आडवाणी जी को गिरफ़्तार किया था लेकिन बिहार को बचाने के लिए नीतीश
ठक-ठक’ गैंग ने पूर्व पुलिस कमिश्नर की कार से चुराए आईपैड-नकदी
राजधानी दिल्ली में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं इस बात का पता इसी से लगाया जा सकता है कि ‘ठक-ठक’ गैंग ने दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर की कार से एक आईपैड व 20 हजार रुपये नकदी से भरा एक बैग चुरा लिया। पुलिस ने बताया यह घटना शनिवार को तब हुई, जब पूर्व कमिश्नर बी.के. गुप्ता और उनके दोस्त उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में मजनूं का टीला के पास एक कार से दूसरी कार में सामानों को रख रहे थे। पुलिस अधिकारी जतिन नरवाल ने कहा, जब बी.के. गुप्ता और उनके दोस्त सामान को एक कार से
