SAD: नहीं रहा ‘दिल मिल गए’ का ‘जिग्गी’

SAD: नहीं रहा ‘दिल मिल गए’ का ‘जिग्गी’

छोटे परदे के पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ में काम कर चुके टीवी एक्टर करण परांजपे का 26 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। उनका निधन 25 मार्च को हुआ था और उनकी मां ने उन्‍हें घर में मृत हालत में पाया। खबरों की मानें तो करण को नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

करण वाही ने दी जानकारी…
करण ने टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में जिग्‍नेश उर्फ जिग्गी का रोल प्‍ले किया था जो हॉस्पिटल में मेल नर्स था। करण की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं तो उनके साथ शो में काम कर चुके एक्‍टर करण वाही ने सोशल मीडिया पर करण की मौत की खबर को बताते हुए उनकी मौत पर अफसोस जताया है। वो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

बता दें कि करण परांजपे ने दिल मिल गए के अलावा संजीवनी शो में भी काम किया था और वो कई शोज में क्रिएटिव हेड की तरह जुड़े हुए थे। उनके इतनी कम उम्र में मौत से हर कोई सदमे में है।

बता दें कि छोटे परदे पर आने वाला टीवी शो दिल मिल गए करीब 3 साल तक चला था। इस शो में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विगेंट की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। करण ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद करण वाही ने इस शो में एंट्री ली थी। तभी उन्हें करण परांजपे के साथ काम करने का मौका मिला। उन्हें याद करते हुए करण वाही ने कहा- प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up