लखनऊ। उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिव्यू पिटीशन दाखिल करने के पक्ष में नहीं है। बोर्ड के सभी सदस्यों का मानना है कि अयोध्या विवाद को अब यहीं पर खत्म कर दिया जाए। हालांकि बोर्ड के एक सदस्य अब्दुल रज्जाक की राय जुदा है। बैठक में बोर्ड के 7 सदस्य मौजूद रहे। जिसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूकी सहित 6 सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार कर दिया। लेकिल अब्दुल रज्जाक ने कहा, मुस्लिम पक्ष को अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करनी चाहिए।
Author: admin
पाकिस्तानी हैंडलरों के निर्देश पर काम करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलरों के निर्देश पर काम करने वाले दो शातिर ठगों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों फर्जी लाटरी के धंधे में लिप्त थे और उसका पैसा पाकिस्तान भेज रहे थे। दोनों अभियुक्तों प्रकाश उर्फ जय प्रकाश रूहेला और धीरूद्दीन के विरुद्ध एटीएस के लखनऊ थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश शामली जिले के शामली थाना क्षेत्र स्थित रामशाला मोहल्ले का रहने वाला है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजीडेंसी में ब्लॉक एक के फ्लैट
बाबा साहेब का सिर्फ नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र सरकार द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर आज करारा हमला बोला और कहा कि भीमराव आम्बेडकर का केवल नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा। मायावती ने ट्वीट किया, संविधान दिवस पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का केवल नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि यही छल कांग्रेस भी करती रही है। बल्कि केन्द्र व राज्य सरकारों को संविधान की जनहिताय-जनकल्याण की सही मंशा के हिसाब से पूरी निष्ठा, ईमानदारी से काम करना होगा, यही मेरी सलाह है।ष् संविधान दिवस पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा
पार्षद ने क्षेत्र के बुजुर्ग का बढ़ाया मान कराया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ
मंगलवार की सुबह से ही वार्ड के दौरे पर निकले पार्षद लखनऊ। कशमीरी मेहल्ला वार्ड 103 के पार्षद लईक आग़ा ने आज अपने क्षेत्र के कई मोहल्ला का दौरा कर अपने क्षेत्र की जनता का हाल जाना । मंगलवार की सुबह फ़ाज़िल नगर पहुॅचे पार्षद लाईक आगा ने मोहल्ले मे कुछ जगहो पर फैली गन्दगी को हटवाने के लिए नगर निगम के इन्स्पेक्टर और सूपर वाईज़र को मौके पर बुला कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। कशमीरी मोहल्ला वार्ड के पार्षद लईक आगा ने बताया कि उन्होने हाता नूर बेग मोहल्ले मे करीब 300 मीटर लम्बी गली
कोचिंग सेंटर में लटका मिला युवक का शव
लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित आईटी चैराहे के पास पायनियर कोचिंग में 18 वर्षीय युवक अंबुज तिवारी हरदोई निवासी का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजन ने अंबुज की हत्या कर शव को पंखे से लटकाने की बात कही है। वहीं मृतक के परिवार की तरफ से कोचिंग संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही
सड़क किनारे चोटिल पाई गई महिला
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित सुशांत अंशल गोल्फ सिटी के पास एक महिला नशे में धुत घायल अवस्था में पाई गई। जिसको देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस उस महिला को थाने लाकर पूरे मामले की जानकारी कर रही है। वहीं लोगों ने उस महिला के साथ रेप कर सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीजीआई के सुशांत गोल्फ सिटी अंसल इलाके के पास एक महिला नशे की हालत में घायल अवस्था में पाई गई है। जिसकी पहचान बताई गई है कि ये महिला झारखंड की
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की एक सीट के लिये अधिसूचना जारी
लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर 12 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिये आज अधिसूचना जारी कर दी। राज्यसभा की यह सीट समाजवादी पार्टी की तंजीम फातिमा के इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई है। पिछले महीने विधानसभा की 11 सीटों पर हुये उपचुनाव में तंजीम फातिमा ने रामपुर सदर सीट से जीत दर्ज की थी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। निर्वाचन आयोग के अनुसार आगामी दो दिसम्बर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे । तीन दिसम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और पांच को नाम वापस लिये जायेंगे ।
कशमीरी मोहल्ला वार्ड के कई मोहल्ले गन्दगी से लबरेज़
गन्दगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है वार्ड वासी लखनऊ। बदलते मौसम के बीच इन दिनो लखनऊ शहर के बाशिन्दे डंेगू बुखार की चपेट मे है डेंगू बुखार से ीड़ित एक नही बल्कि अनेक लोग अस्पतालो मे भर्ती है। डेंगू बुखार का करण गन्दगी भी मानी जाती है लेकिन इस सबके बावजूद पुराने लखनऊ के कुछ मोहल्ले ऐसे है जहंा गन्दगी का बोलबाला है नालिया गन्दगी से पटी पड़ी हुई है जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है । गन्दगी के कारण मच्छरो का प्रकोप भी अपनी चरम सीमा तक पहुॅच चुका है बावजूद इसके नगर निगम
महाराष्ट्र में बनी बीजेपी सरकारः डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने फडणवीस को दी बधाई
लखनऊ। महाराष्ट्र की राजनीति में हुए उल्टफेर से रातों-रात बनी बीजेपी की सरकार ने सबको चैंका दिया। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। मौर्य ने लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। निश्चित ही आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और समृद्धि को लगातार आगे बढ़ाते हुए प्रगति की नयी ऊंचाईयों को छुएगा। मौर्य ने महाराष्ट्र में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी कार्यकर्ताओं
पूर्व सैनिकों और उनके परिवार वालों पर देश को गर्व: राजनाथ
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवार वालों के प्रति शनिवार को सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। राजनाथ ने यहां एएमसी स्टेडियम में कहा, देश को अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। हमें पूर्व सैनिकों पर भी गर्व है जो आवश्यकता पड़ने पर उसी विश्वास के साथ अब भी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं। इस बात का मुझे पूरा विश्वास है। रक्षा मंत्री ने स्टेडियम में लगाए गए विभिन्न स्टॉल देखें और पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों की पत्नियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश
