लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित सुशांत अंशल गोल्फ सिटी के पास एक महिला नशे में धुत घायल अवस्था में पाई गई। जिसको देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस उस महिला को थाने लाकर पूरे मामले की जानकारी कर रही है। वहीं लोगों ने उस महिला के साथ रेप कर सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीजीआई के सुशांत गोल्फ सिटी अंसल इलाके के पास एक महिला नशे की हालत में घायल अवस्था में पाई गई है। जिसकी पहचान बताई गई है कि ये महिला झारखंड की रहने वाली है और लखनऊ में अपने एक बच्चे के साथ रहती है। साथ ही बताया गया है कि यह महिला मजदूरी करती है उसके साथ ही नशे की आदि है। वहीं पीजीआई इंस्पेक्टर का कहना है कि सड़क किनारे मिली महिला नशे की हालत में है और उसके चोट के निशान भी पाये गए हैं। लेकिन अभी तक उस महिला की तरफ से कोई उसके साथ दुष्कर्म करने की बात नहीं कही है। लेकिन उसने उसके साथ मारपीट करने की बात कह रही है। पुलिस उस महिला के नशा दूर होने का इंतिजार कर रही है और उसकी तरफ से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई करेगी।
