लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस हादसे तथा जनपद कानपुर देहात में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कार हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों की वजह से कई
Author: admin
एसटीएफ की मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार
लखनऊ। एसटीएफ उत्तर प्रदेश को रणदीप भाटी गैंग के ‘शार्प शूटर’ एवं 50,000 के इनामी अपराधी उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित को एक साहसिक मुठभेड़ में हिन्डन पुस्ता के दाहिनी ओर सर्विस लेन थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर एके 47 बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिसमें बताया गया है कि पकड़े गये आरोपी के पास से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद की गई है। एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर के माध्यम से एसटीएफ फील्ड इकाई गौतमबुद्धनगर को कुख्यात वांछित एवं पचास-पचास हजार रूपये के ईनामिया अपराधी अमित कसाना व उमेश पंडित के रिस्तल,
किरण बेदी ने किया 47वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का शुभारंभ, 6 विषयों पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लंबे समय 22 वर्षों के बाद 47वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन गोमतीनगर स्थित डीजीपी मुख्यालय के अवनि प्रेक्षागृह में हुआ। जिसका उदघाटन पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर व देश की काफी चर्चित आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी ने किया है। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे। बता दें कि कार्यक्रम में देशभर के पुलिस अधिकारी, समाज शास्त्री और विशेषज्ञ जुटे हैं। वहीं कार्यक्रम के समापन समारोह जो कि 29 नवंबर को है। गृह
भाजपा के अवध क्षेत्र के 15 में से 11 जिलाध्यक्ष घोषित
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल’’ ने अवध क्षेत्र के 15 में से 11 जिलाध्यक्ष घोषित किये। जिसके तहत लखनऊ महानगर से मुकेश शर्मा, सीतापुर से अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर से सुनील सिंह, हरदोई से सौरभ मिश्रा, उन्नाव से राजकिशोर रावत, बलरामपुर से प्रदीप ंिसंह, बहराइच से श्यामकरन टेकड़ीवाल, गोण्डा से सूर्य नारायन तिवारी, श्रावस्ती से संजय कैराती (पटेल) अम्बेडकरनगर से कपिलदेव वर्मा, अयोध्या महानगर से अभिषेक मिश्रा की घोषणा की गयी। सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, त्रयम्बक तिवारी, क्षेत्रीय
मरीज़ो के लिए अच्छी खबर आधे दामो मे होगी समस्त जाॅचे
समाजिक संस्था ने आगे बढ़ाए गरीब मरीज़ो की मदद के लिए अपने कदम लखनऊ। मंहगी जाॅचों के खर्च का बोझ मरीज़ो से कम करने के लिए सामाजिक संस्था भारत सृजन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एशिया लेविल की प्रतिश्ठित पैथालाजी से बहोत ही कम दोमो पर जाॅच कराने के लिए नादान महल रोड पर दी कम्यूनिटी पैथालाजी सैम्पल कलेक्शन सेन्टर की शुरूआत की है। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने दी कम्यूनिटी पैथालाजी कलैक्शन सेन्टर का फीता काट कर उद्धाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पियूष दीवान, भाजपा अल्पसख्ंयक मोर्चा के
24 घंटे मे दो कामयाबिया दो घूसखोर अफसर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार
घूसखोर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार लखनऊ। एन्टी करप्शन आर्गनाईज़ेषन भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा द्वारा भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की जाने वाले ट्रैप टीमो के कदम निरन्तर भ्रष्टाचारियो की तरफ बढ़ रहे है। एसपी राजीव मल्होत्रा के कार्यकाल मे अब तक 90 भ्रष्टाचारी पकड़े जा चुके है । घूस खोरो की धर पकड़ की मुहिम मे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गाज़ीपुर और झांसी टीमो को सफलता हाथ लगी और 24 घंटो के भीतर एक नही बल्कि दो घूस खोर अफसरो को रिष्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव
कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को दिया नोटिस
लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने रायबरेली सदर से पार्टी विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विचार के लिए याचिका दी है। यह याचिका यूपी विधानसभा सदस्य दल परिवर्तन के आधार पर निर्भरता नियमावली 1987 के तहत दी गई है।दरअसल, अदिति ने पार्टी व्हिप के खिलाफ दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आहूत विशेष सत्र में हिस्सा लिया था, जबकि पार्टी हाईकमान ने सत्र में हिस्सा न लेने के लिए कहा था। हाल ही में अदिति की शादी पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ हुई है।
विभूतिखण्ड में एटीएम की बैटरियां चुरा ले गए चोर
लखनऊ। पुलिस से बेखौफ चोर लगातार पुलिस को चुनौतियां दे रहे है। पुलिस की लाख कोषिषें के बावजूद चोरी की वारदाते थमने का नाम नही ले रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो आए दिन नई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र में देखने को मिली है जहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक एटीएम को निशाना बनाते हुए उसमें से तीन बैटरी चुरा ली। चोर थाने के पास ही चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे और पुलिस को कानों
डीएम, एसएसपी पहुॅचे जिला कारागार किया औचक निरीक्षण
लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को जिला कारागार, नारी बंदी निकेतन और आदर्श कारागार लखनऊ का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।गोसाईगंज स्थित जिला कारागार से आ रही शिकायतों के मद्देनजर यह दौरा किया गया है। डीएम ने जेल प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लिया। सभी बैरकों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही अस्पताल, रसोईघर और मुलाकात घर का भी निरीक्षण किया गया। निर्देश दिया गया कि सफाई व्यवस्था को और चुस्त-दूरूस्त किया जाए और कूड़ा निस्तारण के
काकोरी मे सड़क हादसा बाइक सवार की मौत
लखनऊं। काकोरी मे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे मे मोटर साईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक लोग गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरी घटना काकोरी थाना क्षेत्र स्थित दुबग्गा बाई पास की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक
