प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कराई स्व-गणना *लखनऊ*। प्रियंका सिंह रघुवंशी ने डिजिटल जनगणना अभियान के तहत अपने कार्यालय में ऑनलाइन स्व-गणना कराई और लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना में समाज के हर वर्ग की भागीदारी बेहद जरूरी है, क्योंकि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार योजनाएं बनाकर जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचा सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 21 मई तक उपलब्ध ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाकर लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और डिजिटल जनगणना अभियान को सफल बनाएं। जनगणना 2027 के प्रथम
Day: May 20, 2026
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पर सख्ती
लेसा मुख्यालय पहुंचे ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव लखनऊ। भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली लोड के बीच राजधानी की विद्युत व्यवस्था को लेकर डॉ. आशीष गोयल ने गुरुवार को गोखले मार्ग स्थित लेसा एवं मध्यांचल मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजधानी लखनऊ में ट्रिपिंग विहीन और निर्बाध बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। बैठक में अधिशाषी अभियंताओं और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. गोयल ने कहा कि राजधानी होने के कारण लखनऊ की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी पूरी निष्ठा और
