डिजिटल जनगणना में भागीदारी की अपील

प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कराई स्व-गणना

*लखनऊ*। प्रियंका सिंह रघुवंशी ने डिजिटल जनगणना अभियान के तहत अपने कार्यालय में ऑनलाइन स्व-गणना कराई और लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना में समाज के हर वर्ग की भागीदारी बेहद जरूरी है, क्योंकि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार योजनाएं बनाकर जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचा सकती है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 21 मई तक उपलब्ध ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाकर लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और डिजिटल जनगणना अभियान को सफल बनाएं।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण अभियान (एचएलओ) के तहत उत्तर प्रदेश में घर-घर गणना कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं जानकारी भरने की सुविधा दी गई है।

स्व-गणना के लिए भारत सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in⁠� उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी समेत 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है तथा परिवार का कोई भी सदस्य लगभग 15 से 20 मिनट में पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद “H” से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशेष स्व-गणना आईडी (SE ID) जारी की जाएगी, जिसे एसएमएस और ईमेल के जरिए भेजा जाएगा। यह आईडी बाद में जनगणना अधिकारियों द्वारा सत्यापन के दौरान उपयोग की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से समय रहते स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up